Vrishchik Rashifal 20 January 2026: मंगलवार को वृश्चिक राशि के जातकों का ध्यान धार्मिक उन्नति की तरफ केंद्रित होगा। कारोबारियों के लिए मंगलवार का दिन बढ़िया रहेगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल और लकी रंग, अंक के बारे में।
वृश्चिक राशिफल 20 जनवरी 2026
मंगलवार का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत रिश्ते में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मंगलवार को बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा है। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में समय बिताएंगे। मंगलवार को ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मंगलवार को धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ आपका ध्यान केंद्रित होगा।
- शुभ रंग - ग्रे
- शुभ अंक - 8
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें-
12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News