Mesh Rashifal 8 December 2025: मेष राशि वालों का सोमवार का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज इस राशि के जातकों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। यह मुलाकात उनके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। 8 दिसंबर का दिन कारोबार के लिए भी बेहतरीन रहेगा। तो यहां आचार्य इंदु प्रकाश से जान लीजिए कि मेष राशि वालों के नसीब में आज क्या-क्या है। बता दें कि मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है।
आज का मेष राशिफल 8 दिसंबर 2025
आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज संतान की तरफ से आज शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। आज आप अपने आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं, साथ ही मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। कारोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
More Rashifal News