Mesh Varshik Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? मिलेगा भाग्य का साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Aries Yearly Horoscope 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष का वार्षिक राशिफल।
Mesh Rashifal 2026: इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके बारहवें स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर गोचर करने लगेंगे और 31 अक्टूबर को सिंह राशि में चलें जाएंगे। राहु जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को दसवें स्थान पर आ जाएंगे। केतु आपके जन्मपत्रिका पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे होंगे और 5 दिसंबर को आपके जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर गोचर करने लगेंगे।
मेष करियर राशिफल 2026
मेष राशि यह वर्ष आपको बहुत कुछ देकर जाएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में उन्नति होगी। बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और अच्छा फलेगा। आपको ऑफिस में अपने काम के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। इस साल आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई ऐसे मौके मिलेंगे जैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। यदि आप नौकरी कर रहें हैं तो इस साल आपका अच्छा प्रमोशन हो सकता है। बॉस आपसे खुश होंगे और आप अपने बॉस के फेवरेट बन जाएंगे।
मेष आर्थिक राशिफल 2026
मेष राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष इस वर्ष काफी अच्छा बना रहेगा। तीसरा गुरु अपने भाग्य को पूर्ण दृष्टि देखेगा। यदि खुद का कुछ बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह वर्ष आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला होगा बशर्ते आपको मेहनत व ईमानदारी से आपको अपने काम करते रहना होगा। कारोबार जगत से जुड़े लोगों को इस साल बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपको व्यापार में बड़े भाइयों या अपने पिता का सहयोग मिलेगा। इस साल यदि आप साझेदारी में बिजनेस करेंगे तो आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपको किसी इंवेस्टमेंट से अच्छा फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर यह वर्ष अच्छा रहेगा।
मेष प्रेम/विवाह राशिफल 2026
मेष राशि वर्ष 2026 में आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वर्ष की शुरुआत ही आपके जीवन में पारिवारिक सुख व समृद्धि लेकर आएगी। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। गुरु और शुक्र का राशि परिवर्तन आपको प्रसन्नता का स्वाद प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नजदीकियां व प्यार बढ़ेगा। आपको अपने हर निर्णय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप इस वर्ष मिलकर कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लवमेट्स के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले कुछ समय से लवमेट्स के बीच जो अनबन चल रही थी, वो नए साल की नई शुरुआत के साथ खत्म होती चली जाएगी।
मेष हेल्थ राशिफल 2026
स्वास्थ्य के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 ठीक रहने वाला है। वर्षारंभ में सर्दी-जुकाम और सिरदर्द हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा। अपने आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस वर्ष आप बाहर का तला-भुना खाना कम करें। रोजाना फिजिकल एक्टिविटीज करें, जैसे कि मेडिटेशन, खेल कूद में भाग लेना, रनिंग, स्ट्रेचिंग और साथ ही अपने खाने का विशेष ध्यान रखें, जिससे आप स्वास्थ्य रहेंगे।
मेष शिक्षा राशिफल 2026
मेष राशि के छात्रों को इस वर्ष अपना लक्ष्य पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। इस साल के अंत तक विदेश में पढ़ाई का मौका मिलने की संभावना है। कैंपस सिलेक्शन से अच्छी जॉब मिलाने की संभावना बन रही है। आध्यात्मिक शिक्षा के लिए मई के बाद अच्छा समय है। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिलता रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
