A
Hindi News राशिफल Mithun Varshik Rashifal 2026: साल 2026 में करियर में मिलेगा मुकाम, पैसों की भी नहीं होगी कमी, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Mithun Varshik Rashifal 2026: साल 2026 में करियर में मिलेगा मुकाम, पैसों की भी नहीं होगी कमी, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Gemini Yearly Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला साल आपके लिए अच्छा रहने वाला होगा। नये वर्ष में आपके करियर में चार चांद लग सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाली है।

मिथुन वार्षिक राशिफल- India TV Hindi Image Source : INDIA TV मिथुन वार्षिक राशिफल

Mithun Rashi 2026: इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके दसवें स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के पहले यानि लग्न स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान पर गोचर करने लगेंगे। 31 अक्टूबर को सिंह राशि में चलें जाएंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके जन्मपत्रिका के नवें स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को आपके आठवें स्थान पर आ जाएंगे। वहीं केतु तीसरे स्थान पर होंगे और 5 दिसंबर को दूसरे स्थान पर गोचर करने लगेंगे।

मिथुन करियर राशिफल 2026

इस वर्ष करियर की दृष्टि से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह साल बहुत बढ़िया रहने वाला है। इस वर्ष पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही सेलेरी में भी बढ़ोतरी होगी। आपके जीवन में सफलताओं के द्वार खुलने वाले हैं। आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाएंगे। आपको थोड़ी मेहनत में ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। 11 मार्च तक आपके जन्मपत्रिका के प्रथम भाव में गुरु के गोचर से आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनायेंगे। जिसमें अपनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल 2026

आपकी आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। हालांकि द्वितीयेश चंद्रमा बारहवें रहेगा लेकिन वह अपनी उच्च राशि में होगा। आपको धन के मामलों में कोई परेशानी नहीं होगी। बिजनेस मैन को कोई बड़ी डील मिलेगी जिसे पाकर वह काफी खुश होंगे। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी , इससे उन्हें अच्छी इनकम मिलेगी।

मिथुन प्रेम/विवाह राशिफल 2026

वर्ष 2026 आपके जीवन के सबसे यादगार सालों में से एक होगा। आपके जीवन में प्यार की बरसात होगी। साल 2026 की शुरुआत से ही देवगुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात होगी। आपके निजी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपकी मैरिड लाइफ़ में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।  लवमेट इस साल परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लेंगे। दोस्ती में प्यार की नई शुरुआत हो सकती है।

मिथुन हेल्थ राशिफल 2026

साल 2026 आपके लिए उत्तम सेहत लेकर आएगा। काम का प्रेशर अधिक रहने की वजह से इस साल आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। काम के साथ-साथ आराम का भी ख्याल रखें। आपकी सेहत खिली-खिली रहेगी और आप खुश रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखने से स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।  आपको इस वर्ष अपनी मेंटल हेल्थ पर विशेष फोकस करना होगा।

मिथुन शिक्षा राशिफल 2026

साल 2026 शिक्षा के नजरिये से ठीक ही रहेगा। वर्ष बदलाव के समय पंचमेश अस्त है और शत्रु मंगल के साथ होने से विफल भी है। इस वर्ष के शुरुआती महीने छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सॉफ्टवेर इंजीनियर के छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। और मेहनत करनी होगी, तभी समय रहते सब ठीक होगा। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी निष्ठता के साथ मेहनत करें। इस वर्ष किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। जिसका बेहतर परिणाम पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। साल 2026 में कोई टेक्निकल काम सीखेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आप नई-नई चीजें सीखने की कोशिश करते रहेंगे। पहले दिए हुए किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News