A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 13 January 2026: वृषभ वालों के लिए लोहड़ी का दिन रहेगा खास, घर-परिवार में खुशियों का होगा आगमन

Vrishabh Rashifal 13 January 2026: वृषभ वालों के लिए लोहड़ी का दिन रहेगा खास, घर-परिवार में खुशियों का होगा आगमन

Vrishabh Rashifal 13 January 2026: लोहड़ी का दिन वृषभ वालों के लिए खास रहेगा। आप इस दिन घर पर धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनायेंगे।

vrish rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वृषभ राशिफल

Vrishabh Rashifal 13 January 2026: मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। आप पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

वृष राशिफल

आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनायेंगे। लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News