1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 13 January 2026: मकर संक्रांति से पहले तुला राशि को मिलेगा दोगुना धन का लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 13 January 2026: मकर संक्रांति से पहले तुला राशि को मिलेगा दोगुना धन का लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 12, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 07:06 am IST

Tula Rashifal 13 January 2026: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। धन लाभ होने की वजह से तुला राशि के जातक का मन अति प्रसन्न रहेगा।

मंगलवार का तुला राशिफल- India TV Hindi
मंगलवार का तुला राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 13 January 2026: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। मंगलवार को उन्हें व्यापार में कई गुना अधिक धन का लाभ मिलेगा। लेकिन मंगलवार को हेल्थ थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल। 

तुला राशिफल 13 जनवरी 2026

मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। मंगलवार को किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से मंगलवार को आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए मंगलवार के दिन पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।