1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Holi Celebration Today Live Updates: देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही है होली, देखिए शानदार तस्वीरें

Holi Celebration Today Live Updates: देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही है होली, देखिए शानदार तस्वीरें

Holi Celebration Today Live Updates: भारत में बड़े जोर-शोर के साथ होली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है। आप यहां पर भारत के अलग-अलग राज्यों से आ रही होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख सकते हैं।

होली सेलिब्रेशन- India TV Hindi
Image Source : PTI होली सेलिब्रेशन

Holi Celebration Today Live Updates: रंगों का त्यौहार होली, साल भर लोग इस फेस्टिवल के आने का इंतजार करते हैं। गुझिया, नमक पारे, मठरी, अलग-अलग तरह की मिठाइयों को खाने से लेकर एक दूसरे को रंग लगाने और पानी से भिगाने तक, ये त्यौहार लोगों को काफी खुशी महसूस कराता है। परिवार और दोस्तों के साथ होली के त्यौहार की ये खुशी कई गुना बढ़ जाती है। भारत में मथुरा, वृंदावन, बरसाने की होली काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में भी होली के त्यौहार का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है।

आपको भी भारत के अलग-अलग राज्यों से आ रही होली की तस्वीरों को देखना चाहिए। इसके अलावा आज हम आपको ये भी बताएंगे कि होली खेलने से पहले, होली खेलते समय और होली के बाद आप किन छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करके इस त्यौहार को एंजॉय करने के साथ-साथ खुद को, अपनी त्वचा को और अपने बालों को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

 

Latest Lifestyle News

Live updates : Holi Celebration Today Live Updates: अलग-अलग राज्यों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है होली का त्यौहार, देखिए जश्न की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

  • 6:20 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Post Holi Skincare Tips

    नाखून से होली के रंग को कैसे निकालें?

    रंग खेलते समय नाखून में केमिकल युक्त रंग अंदर तक समा जाते हैं। 

    इस वजह से नाखून पीले, नीले या हरे दिखाई देने लगते हैं और कई बार इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। 

    ऐसे में इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन जिद्दी दागों को काफी हद तक हल्का किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: 

    नाखून में जम गए हैं होली के रंग तो जानें उसके ज़िद्दी दाग को कैसे हटाएं?

     
     
  • 6:09 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Holi Tips

    होली के बाद, कपड़े पर लगे रंग के दाग ऐसे छुड़ाएं

    अगर आपके कपड़ों पर भी होली के रंग चढ़ गए हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इनको हटाया जा सकता है।

    होली का रंग लगते ही कपड़े को ठंडे पानी में भिगो दें और दाग वाले हिस्से को हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें। 

    ध्यान रखें कि गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे दाग कपड़े में पक्का हो सकता है। 

    ये भी पढ़ें: 

    होली के बाद, कपड़े पर लगे रंग के दाग को कैसे छुड़ाएं? ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

     
  • 5:45 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली का त्योहार

    असम के गुवाहाटी में बुधवार, 4 मार्च, 2026 को लोग होली का त्योहार मनाते हुए

  • 5:02 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : UNSPLASHहैप्पी होली

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार, को होली का त्योहार मनाते हुए लोग 

  • 4:52 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली मुबारक

    राजस्थान के जयपुर में होली का त्योहार मनाते टूरिस्ट

  • 4:46 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहैप्पी होली

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक पुराना लखनऊ चौक पर होली फेस्टिवल सेलिब्रेशन में हिस्सा लेते हुए ऊंट की सवारी करते हुए।

  • 4:36 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Post Holi Tips

    भांग का नशा कैसे उतारें?

    अगर होली के हुड़दंग में अपने भांग ज़्यादा पी लिया है तो उसका नशा कम करने के लिए ये टिप्स फॉलो करें

    भांग का नशा ज्यादा होने पर शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पीने से शरीर को राहत मिलती है।

    अगर नशा ज्यादा हो गया है तो नींबू या कोई खट्टी चीज खा ले क्योंकि खटाई नशे को काफी तेजी से काटती है।

    ये भी पढ़ें: 

    होली खेलने के बाद चढ़ जाए भांग का नशा तो उसे कैसे उतारें?

     
     

     

  • 4:32 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली

    चेन्नई में होली का त्योहार मनाते हुए लोग 

  • 4:29 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Post Holi Skincare Tips

    मिनटों में होली एक रंग निकलने के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

    अगर किसी ने आपके चेहरे पर पक्का रंग लगा दिया हो, तो आप उसे कैसे हटाएंगे क्योंकि पक्का रंग आसानी से त्वचा से नहीं जाता है। 

    आइए पक्के रंग को महज 5 मिनट में हटाने के दादी-नानी के नुस्खे के बारे में जानते हैं।

    ये भी पढ़ें: 

    नहीं छूट रहा है होली का रंग, बस 5 मिनट में साफ हो जाएगा चेहरा, किचन में रखी किन 5 चीजों को मिलाकर लगाएं?

     
     
  • 4:12 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Happy Holi Celebration Photos

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में परमट गंगा घाट पर आनंदेश्वर मंदिर में होली का त्योहार मनाते लोग, एक आदमी आग के साथ प्रदर्शन करता हुआ 

    Image Source : PTIहैप्पी होली
  • 3:59 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली का जश्न

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होली का त्योहार मनाते हुए विदेशी पर्यटक एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए

  • 3:53 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Holi Tips

    होली के बाद आंखों में बढ़ गई है जलन तो ऐसे करें देखभाल

    होली के बाद आंखों में कलर चला गया है तो आंखों को गड़ने से बचें। ऐसा करने से कॉर्निया पर खरोंच आने का खतरा बढ़ जाता है।

    एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: 

    https://www.indiatv.in/health/is-your-eyes-feeling-red-and-irritated-after-holi-know-the-right-care-and-precautions-to-take-in-hindi-2026-03-03-1201775

     

  • 3:45 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहैप्पी होली

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गोदौलिया चौराहे पर होली का त्योहार मनाते लोग

  • 3:35 PM (IST) Posted by Poonam Yadav

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली का जश्न

    सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के जवान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में होली का त्योहार मनाते हुए

  • 2:28 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली सेलिब्रेशन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फोटो हिमाचल प्रदेश की है।

  • 2:16 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहैप्पी होली

    देखिए जयपुर में कैसे लोगों ने होली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया।

  • 1:58 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration

    कच्चे दूध और ग्लिसरीन की मदद से भी होली पर चढ़े पक्के रंग को निकाला जा सकता है।

    एक कटोरी में एक स्पून कच्चा दूध और एक स्पून ग्लिसरीन निकाल लीजिए।

    इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है।

    अब रुई को इस मिक्सचर में डुबोइए और चेहरा साफ कीजिए।

    महज कुछ ही मिनटों में आपका पूरा का पूरा चेहरा क्लीन हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें: 

    होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के कौन से घरेलू उपाय?

     

  • 1:46 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi

    Image Source : PTIहोली का जश्न

    शिमला में लोगों ने बड़े ही जोर-शोर के साथ रंगों के त्यौहार को मनाया।

  • 1:35 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहैदराबाद में होली

    ये फोटो हैदराबाद की है। हैदराबाद में भी लोग होली के रंग में डूबे नजर आए।

  • 1:15 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Tips

    अगर आपकी त्वचा पर होली का पक्का रंग चढ़ जाए, तो आप बेसन और दही का उबटन यूज कर सकते हैं।

    सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और दही निकाल लीजिए।

    अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है।

    बेसन और दही के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर लगा लीजिए।

    थोड़ी देर इस उबटन को लगाए रखने के बाद हल्के हाथों से चेहरे को रगड़ते हुए फेस वॉश कर लीजिए।

    ये भी पढ़ें: 

    होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के कौन से घरेलू उपाय?

     

  • 12:39 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Vrindavan Holi Celebration

    Image Source : PTIवृंदावन का होली सेलिब्रेशन

    वृंदावन की होली कितनी ज्यादा पॉपुलर है, ये सभी जानते हैं। वृंदावन से आई होली की तस्वीरें अक्सर लोगों को खूब पसंद आती हैं।

  • 12:30 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIजयपुर की होली

    पिंक सिटी जयपुर में लोगों ने जोर-शोर के साथ होली का त्यौहार मनाया।

  • 12:19 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi

    होली पर लगे रंग को हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लीजिए।

    अब चेहरे पर औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल अप्लाई कर लीजिए।

    थोड़ी देर तक एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए।

    एलोवेरा जेल होली के पक्के रंगों को निकालने में कारगर साबित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: 

    क्या एलोवेरा जेल लगाने से होली का रंग निकल सकता है? जान लीजिए Aloe vera को यूज करने का तरीका

     

  • 12:03 PM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration

    Image Source : PTIकोलकाता की होली

    कोलकाता भी होली के त्यौहार पर रंगों में डूबा नजर आया।

  • 11:46 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIअमृतसर

    होली के दिन अमृतसर में कुछ इस तरह से लोगों ने होली मनाई।

  • 11:32 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Tips

    होली खेलते समय अपने होठों पर लिप बाम या फिर वैसलीन जरूर लगाएं।

    त्वचा और बालों के साथ-साथ अपने लिप्स का ध्यान रखान भी बेहद जरूरी है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिलावट वाले रंग लिप्स को ड्राई बना सकते हैं।

    अगर आप इस टिप को फॉलो करते हैं, तो आपके होठों पर रंग नहीं चढ़ेगा।

    इस टिप की मदद से आपके लिप्स रंगों से होने वाले नुकसान की चपेट में नहीं आएंगे।

    ये भी पढ़ें: 

    होली से पहले ऐसा क्या करना चाहिए जिससे बिना घिसे कलर जल्दी से साफ हो जाए?

     

  • 11:20 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi

    Image Source : PTIमुंबई में होली

    होली की ये तस्वीर मुंबई की है। मुंबई में भी लोग होली का त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे हैं।

  • 10:54 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIगुजरात में होली

    देखिए गुजरात में किस तरह से धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है।

  • 10:40 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration

    अगर आप अपनी आंखों को रंग से बचाना चाहते हैं, तो आप चश्मा पहन सकते हैं।

    आंखों में रंग चला जाए, तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

    रंगों में हुई मिलावट आपकी आंखों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

    होली जरूर खेलिए, लेकिन साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतिए।

    होली खेलने से पहले आंखों के नीचे नारियल के तेल की या फिर एलोवेरा जेल की एक लेयर अप्लाई कर लीजिए।

    ये भी पढ़ें: 

    जमकर खेलिए होली, लेकिन जब रंग आंखों में चला जाए, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, जान लीजिए

     

  • 10:11 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi in Pune

    पुणे में भी बड़े ही जोर-शोर के साथ होली सेलिब्रेट की जा रही है।

  • 9:46 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi

    होली खेलते समय आपको फुल स्लीव्स के ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए।

    पुराने जमाने से होली खेलते समय इस तरह के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती रही है।

    दरअसल, सूती कपड़े आसानी से और जल्दी सूख जाते हैं।

    हवादार सूती कपड़े पहनकर होली खेलिए जिससे आपका शरीर बहुत देर तक गीला न रहे।

    होली के दिन ये टिप आपकी तबीयत खराब होने की संभावना को कम कर सकती है।

    ये भी पढ़ें: 

    होली के कलर से नहीं खराब होंगे आपके बाल, रंग खेलने से पहले बस कर लें ये काम

     

  • 9:31 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi in Vrindavan

    Image Source : PTIवृंदावन की होली

    वृंदावन में हर साल खूब धूमधाम के साथ होली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है।

  • 9:15 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Skin Care Before Playing Holi

    होली खेलने से पहले आप अपने नाखूनों पर डार्क कलर की नेल पॉलिश लगा सकते हैं जिससे नेल्स पर पर रंग न चढ़े। अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो हो सकता है कि नाखूनों पर चढ़ा रंग कई दिनों तक आपके नेल्स की सुंदरता को बुरी तरह से प्रभावित करता रहे। इसलिए अपने नेल्स की खूबसूरती को बचाने के लिए इस टिप को जरूर फॉलो करें।

    ये भी पढ़ें: 

    होली से एक दिन पहले क्यों लगाते हैं बुकवा? जानें इससे मिलते हैं कौन से फायदे?

     

  • 9:00 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Vrindavan Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIवृंदावन में होली का जश्न

    भारत में मथुरा, वृंदावन, बरसाने की होली काफी ज्यादा पॉपुलर है।

  • 8:44 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Happy Holi

    होली खेलते समय आपको अपनी आंखों का खास ध्यान रखना चाहिए।

    अगर आंखों में रंग चला जाए, तो बिना देरी किए अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

    आंखों को धोने के बाद आप लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    होली खेलते समय कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

    अगर आप अपनी आंखों को रंग से बचाना चाहते हैं, तो होली खेलते समय चश्मा पहन सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: 

    जमकर खेलिए होली, लेकिन जब रंग आंखों में चला जाए, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, जान लीजिए

     

  • 8:39 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration Photos

    Image Source : PTIहोली का जश्न

    भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़े ही जोर-शोर के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है।

     

  • 8:25 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Tips

    होली खेलने से पहले अपनी त्वचा और अपने बालों पर नारियल का तेल जरूर लगा लें। औषधीय गुणों से भरपूर नारियल का तेल आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप होली खेलने से पहले कोकोनट ऑइल का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा करने से रंग आपकी त्वचा और आपके बालों को डैमेज नहीं कर पाएगा।

    ये भी पढ़ें: 

    होली के कलर से नहीं खराब होंगे आपके बाल, रंग खेलने से पहले बस कर लें ये काम

     

     

  • 8:23 AM (IST) Posted by Vanshika Saxena

    Holi Celebration

    Image Source : PTIहैप्पी होली

    मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
    वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
    राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
    मुबारक हो आपको होली का त्यौहार