होली से पहले ऐसा क्या करना चाहिए जिससे बिना घिसे कलर जल्दी से साफ हो जाए?
होली से पहले ऐसा क्या करना चाहिए जिससे बिना घिसे कलर जल्दी से साफ हो जाए?
रंगों से होली खेलने में जितना मज़ा आता है। बाद में उन्हीं रंगों को छुड़ाना बेहद मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन, अगर आप होली खेलने से पहले ये कुछ टिप्स फॉलो कर लें तो इससे कलर खेलने के बाद भी वह मिनटों में बिना ज्यादा घिसे-रगड़े आसानी से निकल जाएगा। चलिए जानते हैं वे टिप्स कौन से हैं।
Published : Mar 03, 2026 05:56 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 05:59 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
रंगों से होली खेलने में जितना मज़ा आता है। बाद में उन्हीं रंगों को छुड़ाना बेहद मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन, अगर आप होली खेलने से पहले ये कुछ टिप्स फॉलो कर लें तो इससे कलर खेलने के बाद भी वह मिनटों में बिना ज्यादा घिसे-रगड़े आसानी से निकल जाएगा। चलिए जानते हैं वे टिप्स कौन से हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
तेल, मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन : होली खेलने से पहले अपने शरीर पर नारियल तेल, सरसों का तेल या बेबी ऑयल अच्छी तरह से लगा लें। इससे त्वचा पर एक परत बन जाती है और रंग सीधे त्वचा में नहीं समाता। चेहरे और गर्दन पर थोड़ा ज्यादा तेल लगाएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
एसपीएफ लगाएं: होली वाले दिन अपने स्किन और बालों पर तेल लगाने के बाद अपने चेहरे पर SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन भी ज़रूर लगाएं। एसपीएफ त्वचा को धूप से तो बचाता है साथ ही केमिकल वाले रंगों से भी बचाता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
कॉटन के कपड़े पहनें: होली के रंगों से त्वचा का बचाव करने के लिए फुल स्लीव्स और कॉटन के कपड़े पहनें। सूती कपड़े आरामदायक होते हैं और त्वचा को रसायनों के सीधे संपर्क से बचाते हैं, जबकि लंबी आस्तीनें धूप और रंगों के हानिकारक प्रभावों को कम करती हैं।
5/5Image Source : unsplash
बालों में तेल लगाएं: होली खेलने से पहले अपने बालों में अच्छे से तेल लगा लें। चाहें तो हल्का सा जूड़ा या चोटी बना लें, इससे आपके बालों पर रंग कम चिपकेगा। साथ ही शरीर के संवेदनशील हिस्सों जैसे कान, होंठ, आंखों के नीचे और हेयरलाइन पर पेट्रोलियम जेली लगा लें।