नींद में सपने हम सभी देखते हैं। कई लोगों की ये मानना है कि सपने हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं और इनका कोई ना कोई मतलब होता है। कई बार हम लोग सपने में ऐसे चीज देख लेते हैं कि डर के मारे अपने आप आंख खुल जाती है। वहीं कई बार सपना देखते देखते मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों के विपरीत कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अपने साथ कई सवाल छोड़ जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। इससे हमें ये पता चलता है कि भविष्य में क्या होने वाला है? इसी तरह से मान्यता है कि अगर सपने में, केला, अमरूद या आंवला जैसे फल दिखे तो समझें की आपको नौकरी या कारोबार में कोई बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
सपने में ये फल देखना माना जाता है शुभ
पुरूष को सपने में सेब दिखाई देना
प्रचलित विश्वास है कि अगर किसी पुरूष को सपने में सेब दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि उसे व्यापार और नौकरी तरक्की मिलने वाली है।
शादीशुदा स्त्री का सपने में सेब देखना
मान्यता है कि अगर कोई शादीशुदा स्त्री सपने में सेब देखती है तो इसका अर्थ है कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी।
सपने में केला देखना
माना जाता कि सपने में केला दिखाई देना शुभ होता है। लेकिन आप सपने में केला खा रहे हैं तो यह अशुभ माना जाता है। सपने में केला खाने वाला व्यक्ति यदि शादीशुदा हो, तो यह इस बात का संकेत है कि उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकत है।
सपने में खुद को अमरूद खाते देखना
मान्यता है कि सपने में खुद को अमरूद खाते देखना धन पाने का सूचक होता है। इसलिए अगर आप अपने सपने में अमरूद खा रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है।
सपने में आंवला खाते देखना
सपने में आंवला खाना शुभ होता है। अगर आप अपने आप को सपने में आंवला खाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति की जल्दी ही कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। इसके अलावा सपने में बादाम दिखना भी शुभ माना गया है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको किसी सुख का अनुभव होगा।
पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Lifestyle News