1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: सपने में भगवान शिव के दर्शन करने का क्या होता है मतलब?

Dream Interpretation: सपने में भगवान शिव के दर्शन करने का क्या होता है मतलब?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2021 06:16 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 06:16 am IST

सपने में शिव जी की मूर्ति दिखे तो कौन सा काम बनेगा, जानिए उपाए : अगर आप भी सपने में देखते हैं शिव से जुड़ी हुई ये चीजें तो कमा सकते हैं अपार धन

lord shiva in dream- India TV Hindi
lord shiva in dream Image Source : INDIA TV

हर सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है। कई बार हम लोग सपने में ऐसे चीज देख लेते हैं कि डर के मारे अपने आप आंख खुल जाती है। वहीं कई बार सपना देखते देखते मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों के विपरीत कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अपने साथ कई सवाल छोड़ जाते हैं। ऐसे ही सपनो में से आज हम आपको बताएंगे कि सपने में भगवान शिव को देखना या उनसे जुड़ी चीजों को देखने का क्या मतलब होता है। 

Dream Interpretation: सपने में शेर देखने का होता है क्या मतलब? आखिर ये किस ओर करता है इशारा

सपने में शिवलिंग देखना

अगर आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप पिछले जन्म में भगवान शिव के भक्त थे। अब आपकी सभी समस्याओं के खत्म होने का वक्त आ गया है। आपको जल्द ही तरक्की होने वाली है और यश मिलने वाला है।

सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना
कई बार लोगों को सपने में भगवान भोलेनाथ के दर्शन होते हैं। अगर आपको भी सपने में भगवान शिव के दर्शन हो तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो चुकी है और आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। आप भगवान भोलेनाथ के मंदिर जानकर उनकी पूजा अर्चना करें।  

सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सपने में शिव पार्वती को एक साथ देखना
कई लोगों को सपने में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के एक साथ दर्शन होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने को देखना का अर्थ है कि जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलने वाली है। अगर कोई बिना शादी किया हुआ व्यक्ति इस तरह का सपना देखें तो इसका अर्थ है कि उसकी शादी जल्द ही होने वाली है। 

भगवान शिव का मंदिर दिखना
अगर आपको सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखा है तो ये एक शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है का आपकी जिंदगी में चल रही सभी परेशानियां खत्म होने वाली हैं। 

सपने में त्रिशूल दिखना
सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल