1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2021 06:13 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 06:13 am IST

अगर आप सपने में खुद को भागते देख रहे हैं या किसी को अपना पीछा करते देख रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि आप किसी समस्या को सुलझाने के बजाय उससे भागेंगे।

RUN OR FALL - India TV Hindi
सपने में भागते या गिरते देखना  Image Source : INSTAGRAM/#GOODSLEEP

रात को सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमारे डेली रूटीन की चीजों से जुड़ी होती हैं तो कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसके बारे में हमने कभी सोचा नहीं होता। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक  सपने अच्छे या बुरे संकेत देते हैं। ये भविष्य में होने वाले घटनाओं से रूबरू कराते हैं। कुछ ऐसे सपने हैं जो आमतौर पर हर व्यक्ति को आते हैं जैसे सपने में गिरना, भागना या हवा में उड़ना इनमें शामिल है। क्या है इन सपनों का मतलब जानिए। 

सपने में इस तरह से दिख जाए बिल्ली तो समझिए जिंदगी में दस्तक देने वाली हैं खुशियां

जानिए सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत ?

सपने में उंचाई से गिरना

इस तरह के सपनों के दो मतलब होते हैं। एक तो ये कि आप खुशी से नीचे गिर रहे हैं और दूसरा ये कि आप दुखी मन से नीचे गिर रहे हैं। अगर आप दुखी मन से गिर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर परेशान हैं। वहीं अगर आप खुशी मन से नीचे गिर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप जिंदगी में हर परेशानियों का सामना खुशी-खुशी कर लेंगे। 

सपने में भागना 

अगर आप सपने में खुद को भागते हुए देख रहे हैं और कोई चीज आपका पीछा कर रही है तो इसका मतलब आप किसी समस्या को सुलझाने के बजाय उससे भागेंगे। कई बार सपने में ऐसा दिखता है कि आप भागना चाहते हैं पर आपके कदम नहीम उठ रहे तो इसका मतलब आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। 

सपने में अपनी शादी होते या शादी से जुड़ी चीजें देखने का क्या मतलब होता

सपने में हवा में उड़ना 

इस तरह के सपने देखने का मतलब है कि आप लाइफ में आगे बढ़ना तो चाहते हैं पर कोई चीज है जो आपको रोक रही है। 

सपने में छत गिरते देखना

अगर आपको सपने में छत गिरते हुए दिखाई दे तो इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस सपने का मतलब है कि आपको धन  की प्राप्ति होने वाली है। 

सपने में नदी में गिरते देखना 

ये सपना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप परेशान होने वाले हैं। 

क्यों दिखाई देता सपने में पुराना घर? जानिए इसका सही मतलब

सपने में रोते देखना 

सपने में खुद को रोते हुए या चिल्लाते हुए देखना यह बताता है कि आप अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसका एक दूसरा मतलब यह हा कि आपको बेचैनी, दुख, पीड़ा, अवसाद जैसी भावनाएं घेरे हुए हैं।  

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

सपने में इस तरह से कुत्ता दिखना देता है कई संकेत

Dreaming About Snakes? सपने में सांप दिखे तो समझे प्रबल है आपका भाग्य, पूरी होने वाली है धन की इच्छा

सपने में शिवलिंग सहित दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपकी मनोकामना होने वाली है पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल