1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Rashifal 16 December 2025: गलत संगति में पड़कर नाम हो सकता है खराब, सतर्क रहें धनु राशि के लोग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Dhanu Rashifal 16 December 2025: गलत संगति में पड़कर नाम हो सकता है खराब, सतर्क रहें धनु राशि के लोग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Dhanu Rashifal 16 December 2025: धनु राशि वालों को आज के दिन सामाजिक जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। यहां विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj Ka Dhanu Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का धनु राशिफल

Dhanu Rashifal 16 December 2025: धनु राशि के जातकों को आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृति वाला माना जाता है। हालांकि ये एक द्विस्वभाव राशि है इसलिए कई बार इस राशि के जातक सही दिशा से भटक भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही आज के दिन भी हो सकता है, गलत संगति के कारण आप फंस सकते हैं। सतर्क रहने की आवश्यकता आपको होगी। तो यहां आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं धनु राशि के जातकों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।

आज का धनु राशिफल 16 दिसंबर 2025

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदेमंद कराऐगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन अधिक रंगों से भरा रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरूरत हैं, नहीं तो अच्छी-खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती हैं। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

More Rashifal News