Kanya Rashifal 29 December 2025: 29 दिसंबर 2025 को कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों की ओर से अच्छी सूचना मिल सकती है। आज के घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अच्चा समय बिताने का मौका भी आपको मिल सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का राशिफल और आज के लिए शुभ रंग और अंक।
कन्या राशिफल 29 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी के मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यों में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News