1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 16 January 2026: संतान पक्ष से मिल सकती है अच्छी खबर, सामाजिक स्तर पर पाएंगे मान-सम्मान

Kark Rashifal 16 January 2026: संतान पक्ष से मिल सकती है अच्छी खबर, सामाजिक स्तर पर पाएंगे मान-सम्मान

Kark Rashifal 16 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ साबित हो सकता है। आपको सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथ ही खुशखबरी भी मिल सकती है।

Kark Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कर्क राशिफल 16 जनवरी

Kark Rashifal 16 January 2026: कर्क राशि के जातक भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं। लोगों की बातें इनको बहुत जल्दी बुरी लग सकती हैं इसलिए भावनाओं को कंट्रोल में रखने की कोशिश इनको करनी चाहिए। शुक्रवार का दिन इनके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कारोबार में इनको लाभ मिलने की संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं कर्क राशि वालों को राशिफल और शुभ रंग और अंक।  

कर्क राशिफल

शुक्रवार का दिन शानदार रहने वाला है। बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 16.160 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें

12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News