1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 16 January 2026: सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही, बाहर का भोजन करने से बचें इस राशि के लोग

Singh Rashifal 16 January 2026: सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही, बाहर का भोजन करने से बचें इस राशि के लोग

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 15, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 04:55 pm IST

Singh Rashifal 16 January 2026: शुक्रवार के दिन सिंह वालों को सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। यहां हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

Singh Rashifal- India TV Hindi
सिंह राशिफल 16 जनवरी Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 16 January 2026: सिंह राशि के जातकों को ऊर्जावान माना जाता है। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल ये सही दिशा में भी लगाते हैं। उलझनों को सुलझाने की भी इनमें कला होती है। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप सकारात्मक विचारों से शुक्रवार के दिन भरे रहेंगे। आइए जान लेते हैं सिंह वालों के लिए शुक्रवार कैसा रहने वाला है और किन बातों का इन्हें 16 जनवरी को ध्यान रखना चाहिए। 

सिंह राशिफल 16 जनवरी 2026

शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। शुक्रवार के दिन आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 16 जनवरी के दिन मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। आपको पेट सम्बंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें

12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।