1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 16 January 2026: मिथुन वालों के लिए बन सकते हैं धन लाभ के योग, सेहत भी होगी दुरुस्त, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 16 January 2026: मिथुन वालों के लिए बन सकते हैं धन लाभ के योग, सेहत भी होगी दुरुस्त, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 15, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 06:46 am IST

Mithun Rashifal 16 January 2026: शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी आज दूर हो सकती हैं।

Mithun Rashifal- India TV Hindi
मिथुन राशिफल 16 जनवरी Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 16 January 2026: मिथुन राशि के जातकों को क्रिएटिव और सामाजिक माना जाता है। शुक्रवार के दिन इस राशि वाले अपने जीवन में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। घर के लोगों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन मिथुन वालों के लिए कैसा रहेगा और इस दिन का शुभ अंक और रंग क्या है।

मिथुन राशिफल 16 जनवरी 2026

आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। शुक्रवार के दिन परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आज आय वृद्धि के कई स्रोत मिलेंगे। आपका स्वास्थ चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा।

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 16.160 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें

12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।