1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 23 Dec 2025: कठिन कार्यों को आज करेंगे पूरा, धन से जुड़े मामलों में लें अनुभवी की मदद, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 23 Dec 2025: कठिन कार्यों को आज करेंगे पूरा, धन से जुड़े मामलों में लें अनुभवी की मदद, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 23 December 2025: 23 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए शुभ फलदायक साबित हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। यहां जानिए अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 23 December 2025: कुंभ राशि के जातक बेवजह का रिस्क लेने से बचते हैं और इसलिए कई बार ये मुसीबतों में पड़ने से बच जाते हैं। इनकी दूरदर्शिता इन्हें जीवन में सफल भी बनाती है। आज के दिन पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की आज आवश्यकता होगी। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और इनके लिए शुभ अंक और रंग क्या होंगे। 

आज का कुंभ राशिफल 23 दिसंबर 2026

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धन से जुड़े मामलों में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज किसी कठीन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन आप व्यस्त हो सकते हैं। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News