Makar Rashifal 29 December 2025: 29 दिसंबर का दिन मकर राशि वालों के सामान्य से बेहतर रह सकता है। आपको करियर से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है। हालांकि, स्वभाव में आज के दिन सकारात्मकता लाने की कोशिश आपको करनी होगी। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक मकर राशिफल के बारे में।
आज का मकर राशिफल 29 दिसंबर 2025
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे और गलत संगत से बचेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News