Meen Rashifal 29 December 2025: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मीन राशि के जातकों के जीवन में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ समस्याएं आज के दिन हल होने की संभावना है। आज किसी पार्टी में भी आप जा सकते हैं। तो आइए यहां विस्तार से जानते हैं दैनिक मीन राशिफल के बारे में।
आज का मीन राशिफल 29 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News