Mesh Rashifal 2 January 2026: साल का दूसरा दिन मेष वालों के लिए बढ़िया है। आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुता का भाव रखने वाले लोगों के कारण आपको परेशानी हो सकती है इसलिए इन लोगों से सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं मेष वालों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।
मेष राशि: आज का दिन शानदार
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आज आप बच्चों के साथ आउटडोर गेम खेलने जा सकते हैं। शत्रुवत भाव रखने वाले व्यक्तियों के कारण आपको परेशानी हो सकती है इसलिए बेहतर होगा आप सावधान रहें। इस राशि के प्रतियोगी छात्रों को एग्जाम में सफल होने का शुभ समाचार मिल सकता है इससे उन्हें अत्यंत खुशी होगी। लवमेट के साथ आज शाम को टाइम स्पेंड करने का अवसर मिलेगा।
- शुभ रंग - ब्लू
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News