1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Rashifal 2 January 2026: निवेश से मिल सकता है लाभ, करियर क्षेत्र में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

Dhanu Rashifal 2 January 2026: निवेश से मिल सकता है लाभ, करियर क्षेत्र में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 01, 2026 08:33 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 06:22 am IST

Dhanu Rashifal 2 January 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। करियर क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का धनु राशिफल Image Source : INDIA TV

Dhanu Rashifal 2 January 2026: धनु राशि वालों को आज के दिन करियर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप शारीरिक रूप से सक्रिय होंगे और खेलकूद में हिस्सा आप ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी आपको सकारात्मक परिणाम आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं धनु राशि के जातकों का राशिफल।

धनु राशि वालों प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपका ट्रांसफर किसी फेमस कॉलेज में होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही आज परिवार वालों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में रुचि रखते हैं, आज उनके लिए खेलकूद एकेडमी में एडमिशन लेना अच्छा होगा। जीवनसाथी को अधिक समय देने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए नियमित योग करें लाभ जरूर होगा।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।