Singh Rashifal 2 January 2026: सिंह वालों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली है। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा जो आपको धनलाभ के अवसर देगा। लेकिन आज पारिवारिक मामलों में बहुत सोच समझकर निर्णय लेना होगा।
सिंह राशि वालों आज आपको रोजगार से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे अचानक धनलाभ होने के आसार हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव होंगे जो आपके फेवर में रहेंगे। आज आलस्य करने से बचें, वरना परिवार के किसी सदस्य से काम को लेकर आपकी बहस हो सकती है, इसलिए पारिवारिक मामलों में बहुत सोच-समझकर निर्णय लें और बेहतर होगा आज अपने काम खुद कर लें। इस राशि के लवमेट को आज अपने साथी से किसी जरूरी बात पर विचार विमर्श करने का मौका मिल सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद