1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 16 December 2025: करियर के लिहाज से शुभ रहेगा आज का दिन, कुछ लोगों का मनचाही जगह पर हो सकता है ट्रांसफर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 16 December 2025: करियर के लिहाज से शुभ रहेगा आज का दिन, कुछ लोगों का मनचाही जगह पर हो सकता है ट्रांसफर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 16 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए तुला का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Tula Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का तुला राशिफल

Tula Rashifal 16 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक अच्छा रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे परिवर्तन आने की संभावना है। हालांकि सेहत को लेकर इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आज के राशिफल में आप अपने लिए शुभ अंक और शुभ रंग के बारे में भी जानकारी प्राप्ति करेंगे। यहां पढ़िए तुला का दैनिक राशिफल। 

आज का तुला राशि 16 दिसंबर 2025

आज का दिन व्यवहार में बदलाव करने का दिन हैं। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत हैं, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर ऐसी जगह होगा जहां से आपको अप-डाउन करने में आसानी होगी। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती हैं, गले और हड्डियों से सबंधित स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है।। केसर का तिलक लगाने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

More Rashifal News