1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 23 December 2025: करियर में जबरदस्त सफलता के योग, सेहत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 23 December 2025: करियर में जबरदस्त सफलता के योग, सेहत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 23 December 2025: 23 दिसंबर 2025 तुला राशि वालों के करियर के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। माता-पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ें दैनिक तुला राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का तुला राशिफल

Tula Rashifal 23 December 2025:  तुला राशि के जातकों को पार्टी लवर माना जाता है। ये समाजिक स्तर पर काफी एक्टिव माने जाते हैं और आज भी ये किसी पार्टी में शामिल होकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। करियर में अच्छा परिवर्तन आज के दिन देखने को मिल सकता है। इस राशि के कुछ लोग किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और इनके लिए आज कौन सा रंग और अंक शुभ रहेगा।

आज का तुला राशिफल 23 दिसंबर 2025

आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको किसी अपने से उधार लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News