1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 6 January 2026: तुला राशि वालों को आज बिजनेस में मिलेगा मुनाफा, उधार दिया हुआ पैसा भी मिलेगा वापस

Tula Rashifal 6 January 2026: तुला राशि वालों को आज बिजनेस में मिलेगा मुनाफा, उधार दिया हुआ पैसा भी मिलेगा वापस

Tula Rashifal 6 January 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक राशिफल के बारे में।

आज का तुला राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का तुला राशिफल

Tula Rashifal 6 January 2026: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज तुला राशि के जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव से बचें। तुला राशि वालों को आज उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए तुला राशि का दैनिक राशिफल।

तुला राशिफल 6 जनवरी 2026

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के शुभ योग है। बहुत पहले किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के कानून के छात्र और वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज महत्वपूर्ण मामलों में फैसले उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही कुछ नये केस मिलेंगे। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में हो सकती है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News