Mesh Rashifal 6 January 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ दिखाई दे रहा है। अगर आपने किसी नौकरी के लिए अप्लाई कर रखा है तो वहां से आपको इंटरव्यू कॉल आ सकती है। ऐसे में अपनी तैयारी पूरी रखें। आज आपको कोई खास गिफ्ट भी मिल सकता है। अब जानिए मेष राशि वालों का आज का संपूर्ण राशिफल शुभ रंग और शुभ नंबर समेत।
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।कर्मचारियों को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना होगा। हो सकता है कि सीनियर आपको नयी गाड़ी उपहार में दें। आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद