Business Horoscope 2026: नए साल में ये 4 राशियां बिजनेस की दुनिया पर करेंगी राज, मोटी कमाई के साथ शेयर मार्केट से होगा जबरदस्त मुनाफा
Business Rashifal 2026: देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल कुमार ठक्कर जी के अनुसार नये साल में 4 राशि के लोग बिजनेस की दुनिया के बादशाह बन जाएंगे। इन लोगों को ताबड़तोड़ कमाई होगी।

Business Horoscope 2026 (बिजनेस राशिफल 2026): बिजनेस के लिहाज से नया साल मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। पार्टनरशिप के काम में खूब लाभ कमाएंगे। डिजिटल बिजनेस में भी काफी अच्छा करेंगे। वहीं वृषभ राशि वाले अगर शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कर्क वाले पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त करेंगे। चलिए जानते हैं बाकी राशियों के व्यापारियों के लिए ये साल कैसा रहने वाला है। जानने के लिए पढ़ें अपना वार्षिक बिजनेस राशिफल 2026।
मेष बिजनेस राशिफल 2026
मेष राशि वालों को बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े क्लाइंट्स, मार्केटिंग, आयात–निर्यात वालों को बड़ा फायदा होगा। पार्टनरशिप के काम से लाभ मिलेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम या प्रोजेक्ट फिर से चलने लगेगा। मार्च से आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। साइड बिजनेस शुरू करने का उत्तम समय है। रियल एस्टेट से लाभ मिलने के योग हैं। दीर्घकालिक निवेश सुरक्षित और फायदेमंद रहेंगे। अगस्त–सितंबर में कोई लोन बंद करने से पहले अच्छी तरह समीक्षा जरूर करें। डिजिटल बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है। कृषि भूमि में निवेश कर सकते हैं।
वृषभ बिजनेस राशिफल 2026
शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह आपको अवश्य लेनी चाहिए। इस साल आप नए आभूषण भी खरीद सकते हैं। सही तरीके से किया गया निवेश भविष्य में आपको लाभ दे सकता है। लॉन्ग-टर्म म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना भी इस साल आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
मिथुन बिजनेस राशिफल 2026
जनवरी से मार्च के बीच कुछ नया सीखने का विचार आप बना सकते हैं। मार्केटिंग, शिक्षा, प्रशिक्षण, लेखन, आईटी, मीडिया, सेल्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। अगस्त से अक्टूबर के बीच विदेश यात्रा पर आप निकल सकते हैं। 2026 मिथुन राशि के लिए दोहरे आय स्रोतों का साल है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच आपको शेयर मार्केट से भी लाभ मिल सकता है। इस साल आपको उधार दिया धन भी वापस मिलने के योग हैं।
कर्क बिजनेस राशिफल 2026
मार्च–सितंबर में भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। मातृ-पक्ष से संपत्ति लाभ मिल सकता है। अगर निवेश की बात की जाए तो इस साल भूमि या रियल एस्टेट, भोजन/पेय व्यापार, परिवार द्वारा संचालित व्यवसाय और चांदी में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह बिजनेस राशिफल 2026
इस साल बिजनेस में विस्तार करेंगे। क्रिएटिव असाइनमेंट्स और ब्रांड कोलैबरेशन में लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट, सोना, लग्जरी आइटम और लॉन्ग टर्म SIP में निवेश अच्छा रहेगा। इस साल बिजनेस में विस्तार भी कर सकते हैं। अगर इस साल के खर्चों की बात करें तो आप यात्रा, घर की सजावट, पारिवारिक आयोजनों और लग्जरी शॉपिंग पर काफी पैसे खर्च करेंगे। वहीं संपत्ति की बिक्री में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
कन्या बिजनेस राशिफल 2026
बिजनेस के लिहाज से साल 2026 आपके लिए बढ़िया रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कर्ज का भार कम हो सकता है। वहीं निवेश के लिए रियल एस्टेट फायदेमंद रहेगा। लंबे समय के निवेश के लिए एसआईपी (SIP) लाभकारी रहेगा। कंसल्टेंसी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्किल के जरिए साइड इनकम कमा सकते हैं।
तुला बिजनेस राशिफल 2026
अप्रैल से इनकम में बढ़ोतरी होने लगेगी। साइड-इनकम के अवसर मिलेंगे। बिजनेस वालों को मुनाफा होगा। जून-अक्टूबर बचत के लिए सबसे अच्छा समय है। फरवरी-मार्च में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि ये साल रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी की जरूरत होगी। स्वास्थ्य, घर की मरम्मत, यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रमों में पैसा अधिक खर्च हो सकता है।
वृश्चिक बिजनेस राशिफल 2026
बोनस, इंसेंटिव और फ्रीलांसिंग या बिजनेस से भारी रिटर्न मिलने की संभावना है। जून से अक्टूबर तक बचत के लिए बेहतरीन समय रहेगा, साथ ही पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे। निवेश के लिहाज से यह साल बेहद शुभ है खासकर रियल एस्टेट, लंबे समय वाले फंड और गोल्ड और सिल्वर में निवेश लाभदायक रहेगा। अचानक होने वाले लाभ भी 2026 की खासियत रहेंगे खासतौर पर पैतृक संपत्ति, सुलझते विवाद या बिजनेस के मुनाफे में तेज उछाल के रूप में।
धनु बिजनेस राशिफल 2026
इस साल स्टॉक और क्रिप्टो जैसी जोखिम भरी निवेश योजनाओं से बचना बेहतर रहेगा। नवंबर और दिसंबर में वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और बचत में सुधार आएगा। हालांकि इस साल अधिक खर्च, यात्रा पर ज्यादा पैसा और गलत योजना के कारण लोन का दबाव चुनौती बन सकता है।
मकर बिजनेस राशिफल 2026
मई-अगस्त में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप निवेश भी कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। सितंबर-अक्टूबर में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान जोखिम लेने से बचना होगा। फिर नवंबर-दिसंबर में आप बड़े वित्तीय निर्णय ले सकते हैं। जिनसें आपको लाभ मिलेगा।
कुंभ बिजनेस राशिफल 2026
2026 में धन का प्रवाह अनियमित रहेगा। बिजनेस में कभी लाभ तो कभी हानि होगी। सही प्लानिंग से काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। अप्रैल-अगस्त में बोनस, फ्रीलांस और नए क्लाइंट मिलेंगे। इस दौरान जोखिम भरे निवेश न करें। सितंबर-अक्तूबर में पारिवारिक खर्च ज्यादा रहेंगे। नवंबर-दिसंबर में लॉन्ग-टर्म निवेश करना शुभ रहेगा।
मीन बिजनेस राशिफल 2026
जनवरी-मार्च में छोटे फाइनेंशियल गेन संभव है। अप्रैल-अगस्त में प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी। सितंबर-अक्टूबर में अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। जोखिमभरे निवेश से बचें।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)