1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 27 Dec 2025: मेष-वृषभ के लिए रोमांटिक दिन, कुंभ राशि वाले पार्टनर को समय दें वरना पड़ जाएगी रिश्ते में दरार, जानें अपना लव राशिफल

Love Horoscope 27 Dec 2025: मेष-वृषभ के लिए रोमांटिक दिन, कुंभ राशि वाले पार्टनर को समय दें वरना पड़ जाएगी रिश्ते में दरार, जानें अपना लव राशिफल

Love Rashifal 27 December 2025: सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कसा रहेगा, 27 दिसंबर के लव राशिफल में जानिए। इसमें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम, रोमांस से जुड़े सुझाव दिए गए हैं, जो आपके प्यार और संबंधों में सौभाग्य ला सकते हैं। साथ ही आज के भाग्यशाली रंग और अंक भी बताए गए हैं।

Love Rashifal 27 December 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लव राशिफल 27 दिसंबर 2025

Love Rashifal 27 December 2025: 27 दिसंबर 2025 का सभी राशियों की लव लाइफ पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषी चिराग दारू वाला बता रहे हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल। इसमें यह जानने को मिलेगा कि किस राशि के लोगों के प्रेम जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा?, किसे, कहां सावधानी बरतने की जरूरत है? और किस समय अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। भाग्यशाली रंग और अंक भी बताए गए हैं, जो आज के दिन आपके प्रेम जीवन और रिश्तों में लाभदायक रहेंगे।

मेष: नए रिश्तों की शुरुआत और अपनी खुशी पर ध्यान

गणेशजी कहते हैं कि नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है, इसलिए अपने रूप-रंग और व्यक्तित्व का विशेष ध्यान रखें। अगर कोई रिश्ता आपको खुशी नहीं दे रहा है, तो उसे खत्म कर देना ही बेहतर है। याद रखें, रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास जरूरी हैं। प्यार की दुनिया में कदम आगे बढ़ाते हुए आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आप भी अपने जीवन से संतुष्ट और खुश हैं। इस समय यौन जरूरतें आपकी प्राथमिकता हैं, लेकिन जो सच्चे प्यार में हैं उनके लिए यह केवल अपना प्यार दिखाने का एक तरीका है।           

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 14

वृषभ: रोमांटिक पल और रिश्तों में सुधार के संकेत

गणेशजी कहते हैं कि प्रेम के बंधन में बंधने के लिए आज दिन अच्छा है और हो सकता है कि आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल जाएं। आपके दोस्त या अंकल आपका पूरा साथ देंगे। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह जरूर जानें कि इसमें क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा।               

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक :12

मिथुन: सोलमेट के लिए मदद और क्षमा से बढ़ता प्यार

गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें बल्कि साथी को इसका अहसास कराएं। बच्चों के लिए संकट की संभावना है। हालाँकि भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है। मूड में बदलाव कारण आज किसी भी विशेष काम को करने से बचें।        

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 10

कर्क: जीवनसाथी से भावनाओं का खुलासा और रोमांस

गणेशजी कहते हैं कि जीवनसाथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप इस भावना की कद्र करते हैं। अगर आपको प्यार में कुछ गुदगुदाने वाले पल चाहिए, तो अपने प्रिय के साथ लंबी दूरी की यात्रा से बेहतर क्या होगा। आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी लोगों से अपने प्यार का इजहार करने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। उन्हें यह बताना सुनिश्चित करें कि वे आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।                   

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 8

सिंह: चाहने वाले को दें प्राथमिकता, नए रिश्तों की संभावना

गणेशजी कहते हैं कि आपकी रोमांटिक लाइफ सुखद है, जिसमें आप एक-दूसरे की गलतियों को भुलाकर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले सप्ताह में नए रिश्ते भी बनने के आसार हैं। आज आपकी प्राथमिकता आपके चाहने वाले होंगे। उनसे मिलना और बात करना आपको सुकून दे सकता है। जीवनसाथी को थोड़ा समय दें और उनकी इच्छाओं का भी ख़याल रखें। आप हमेशा सही का साथ देते हैं, इसलिए आपको जानने वाले हमेशा आपकी इज्जत करते हैं। किसी खास का प्यार आज आपको भाग्यशाली महसूस कराएगा।                   

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 6

कन्या: प्रेम जीवन का आनंद और भविष्य की योजना

गणेशजी कहते हैं कि यह नए वातावरण का आनंद लेने का समय है, जहां आप अपने अनुभव से योजनाओं को नया रूप दे सकते हैं। पारिवारिक झगड़ों से निपटने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपने साथी पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह होने की भी संभावना है। यह समय आपके लिए बहुत ही संतोषजनक है। दूसरों के दिए सुझावों पर ध्यान दें ताकि आप अपना काम और भी बेहतर तरीके से कर सकें। आज आपका दिल प्रेम के गीत गा रहा है क्योंकि आपका प्रेम जीवन सहज और रंगीन है।                   

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 4

तुला: भाग्यशाली संबंध और नए अवसरों का स्वागत

गणेशजी कहते हैं कि दुख और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है, क्योंकि सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है, जो हर स्थिति में आपका साथ देता है। इस प्रतिस्पर्धी दौर का आनंद लें। कर्ज आदि से बचने के लिए सोच समझकर पैसा खर्च करें। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो पहले पूरी योजना बना लें और उसमें अपने साथी की सलाह लें।                          

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 2

वृश्चिक: भरोसा बनाए रखें और रिश्तों में रोमांस जोड़ें

गणेशजी कहते हैं कि सबसे बड़ी चिंता प्यार के खेल में भरोसा टूटने की होती है। रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता आपकी सबसे बड़ी ताकत है, इनका उपयोग करके आप बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीत सकते हैं। अगर आप प्यार के फूल में बसंत चाहते हैं, तो उसमें रोमांस का एक स्पर्श डालें। अपने प्रिय पर पूरा विश्वास रखें। नए रिश्ते आपके जीवन में नया उत्साह लाएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वे जीवन की नई मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं वे साथी की तलाश में बेचैन हो सकते हैं।                   

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 11

धनु: नकारात्मक विचार छोड़ें, प्रेम जीवन का आनंद लें

गणेशजी कहते हैं कि अपने प्रिय के लिए मन में कोई नकारात्मक विचार न लाएं क्योंकि वह पूरी तरह से ईमानदार और भरोसेमंद हैं। इस रोमांटिक दौर का शांति से आनंद लें। आपके चारों ओर खुशी है! आज आप जिज्ञासु और उत्साहित हैं और उन लोगों के साथ का आनंद ले रहे हैं जो आपकी परवाह करते हैं। आपके दिल में अपने प्रेमी के लिए उमड़ता प्यार का सागर आपको प्रफुल्लित रखेगा। आपकी आंतरिक ऊर्जा ही है जो दूसरे लोगों को आपकी ओर आकर्षित करती है और लोग आपसे प्यार करते हैं।                       

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 9

मकर: जीवन साथी को अपनाएं, प्यार में स्पष्टता बनाएं

गणेशजी कहते हैं कि अपने जीवन साथी को कभी भी उपेक्षित महसूस न होने दें, क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता की राह में बाधा बन सकता है। भविष्य में आपने जो भी सपने बुने हैं वह अवश्य पूरे होंगे। आप और आपका पार्टनर इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि यह समय आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, यदि ऐसा है तो अपने दिल की बात कहने में देर न करें। जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो आप उसे अपनाते हैं और उसका सम्मान करते हैं, उसे बदलने की कोशिश न करें।                        

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 7

कुंभ: साथी को दें समय वरना पड़ जाएगी रिश्ते में दरार

गणेशजी कहते हैं कि अपने सहकर्मियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने साथी को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। ट्रिप या कैंडल लाइट डिनर प्लान करने से उन दोनों के जीवन में रोमांस वापस आ जाएगा। आपका हंसमुख स्वभाव आपको मिलनसार और सौम्य बनाता है और यही गुण दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करते हैं। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका ये रिश्ता काफी लंबा चलने वाला है।                  

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 5

मीन: अपने विचारों पर ध्यान दें, प्यार में संतुलन बनाएं

गणेशजी कहते हैं कि किसी के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने रूप के साथ-साथ अपने विचारों पर भी ध्यान दें। अहंकार बनी चीजों को बिगाड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। किसी ऐसे व्यक्ति को नाराज न करें जो आप पर पूरा भरोसा करता हो। आपकी लव लाइफ काफी रसीली है लेकिन कुछ उतार-चढ़ाव आज आपका मूड बदल सकते हैं। अपने साथी की बात सुनें और शांत रहें। अगर आप दोनों मिलकर कोई काम करेंगे तो उसमें आपको हमेशा सफलता मिलेगी। यदि आपका प्रेमी दूर है तो आज उनसे मुलाकात होने की संभावना है।             

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 3

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ेंः 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

 

More Rashifal News