A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sankashti Chaturthi 2026 List: बप्पा की कृपा पाने का पावन व्रत, नए साल में कब-कब पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी? देखें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट

Sankashti Chaturthi 2026 List: बप्पा की कृपा पाने का पावन व्रत, नए साल में कब-कब पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी? देखें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट

Sankashti Chaturthi 2026 List: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस व्रत को करने वाले भक्तों के सभी दुखों का नाश होता है। यहां साल 2026 की सभी संकष्टी चतुर्थी तिथियों की लिस्ट दी गई है, ताकि भक्त सही दिन पर व्रत और पूजा करके भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त कर सकें।

Sankashti Chaturthi 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA 2026 में कब-कब पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी?

Sankashti Chaturthi 2026 List: संकष्टी चतुर्थी भगवान श्रीगणेश को समर्पित एक अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। भक्त इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्र दर्शन तक व्रत रखते हैं। 'संकष्टी' शब्द का अर्थ ही होता है "कष्टों का नाश करने वाली"। ऐसे में भक्त गणेश जी की विशेष आराधना कर उनसे अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। 

संकष्टी चतुर्थी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने अपने बेटे गणेश की लंबी उम्र और कल्याण के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया था। तभी से यह व्रत संतान सुख, मानसिक शांति, सफलता और बाधाओं के निवारण के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। वर्ष 2026 में संकष्टी चतुर्थी और अंगारकी चतुर्थी कई बार पड़ रही हैं, जिनमें मंगलवार को आने वाली अंगारकी चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं 2026 में संकष्टी चतुर्थी व्रत कब-कब पड़ रहे हैं।

संकष्टी चतुर्थी 2026 लिस्ट: Sankashti Chaturthi 2026 List

तारीख चतुर्थी 
6 जनवरी 2026, मंगलवार
अंगारकी चतुर्थी
5 फरवरी 2026, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
6 मार्च 2026, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
5 अप्रैल 2026, रविवार संकष्टी चतुर्थी
5 मई 2026, मंगलवार अंगारकी चतुर्थी
3 जून 2026, बुधवार संकष्टी चतुर्थी
3 जुलाई 2026, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
2 अगस्त 2026, रविवार संकष्टी चतुर्थी
31 अगस्त 2026, सोमवार संकष्टी चतुर्थी
29 सितंबर 2026, मंगलवार अंगारकी चतुर्थी
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
27 नवंबर 2026, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
26 दिसंबर 2026, शनिवार संकष्टी चतुर्थी

ये भी पढ़ें

2026 Hindu Festival Calendar: गुड़ी पड़वा, होली, महाशिवरात्रि से दीवाली तक - नए साल के सभी त्योहारों की पूरी सूची यहां देखें

Purnima 2026 Dates: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानिए शुभ पूर्णिमा तिथियों का महत्व और पूरा कैलेंडर

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026