1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Aditya Yog: धनु राशि में बना शुक्रादित्य योग, इन 3 राशियों की होगी छप्परफाड़ कमाई

Shukra Aditya Yog: धनु राशि में बना शुक्रादित्य योग, इन 3 राशियों की होगी छप्परफाड़ कमाई

Shukra Aditya Yog: 20 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र और सूर्य के मिलने से शुकादित्य योग बनेगा। जानिए ये योग किन राशयों को धन लाभ देगा।

Shukra Aditya Yog- India TV Hindi
Image Source : CANVA शुक्रादित्य योग से तीन राशियों को होगा लाभ

Shukra Aditya Yog: वैदिक ज्योतिष में शुक्रादित्य योग को बेहद शुभ माना जाता है। ये योग तब बनता है जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं। 20 दिसंबर को शुक्र के धनु राशि में आने से इस शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। वैसे तो ये योग कई राशियों के लिए फलदायी रहेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस योग से सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होने वाला है। इन राशियों के लोगों के लिए धन, सफलता और तरक्की के द्वार खुलेंगे। जो भी काम करेंगे सफल होंगे। पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये योग भाग्य बदलने वाला साबित होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग काफी फायदेमंद साबित होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलेगा। साथ ही कई नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस दौरान छप्परफाड़ कमाई के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

ये योग सिंह राशि वालों की धन-दौलत में वृद्धि करेगा। साथ ही मान-सम्मान बढ़ाएगा। करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। निवेश से खूब लाभ प्राप्त करेंगे। संपत्ति की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये योग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी खूब मुनाफा कमाएंगे। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। लंबी यात्रा से लाभ मिलेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Jwalamukhi Yog: शनिवार को बन रहा है ज्वालामुखी योग, इन 4 राशियों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

Shani Gochar: 2026 में इन राशियों पर चांदी के पाये से चलेंगे शनि देव, देंगे बंपर लाभ

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026