भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता टीम का रहा है हिस्सा
Cricket | June 01, 2024 18:52 ISTआईपीएल के 17वें सीजन में आरसीबी टीम का हिस्सा रहने वाले दिनेश कार्तिक ने अब आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी।