Published : Jun 25, 2024 04:10 pm IST, Updated : Jun 25, 2024 04:10 pm IST
1/6Image Source : AP
गुरबाज और जादरान की जोड़ी का बड़ा कमाल, तोड़ दिया बाबर-रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड
2/6Image Source : AP
अफगानिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो टीम को यहां तक पहुंचाने में रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जोड़ी ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने अब तक साझेदारी में कुल 442 रन बनाए हैं, जिसमें 6 पारियों में उन्होंने तीन बार शतकीय और एक अर्धशतकीय पार्टनरशिप की है और वहीं उनका औसत 73.66 का देखने को मिला है। इसी के साथ गुरबाज और जादरान की जोड़ी टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में साझेदारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी भी बन गई है।
3/6Image Source : Getty
पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में साझेदारी में कुल 411 रन देखने को मिले थे। जिसमें दोनों के बीच 6 पारियों में 82.20 का औसत इस पार्टनरशिप में देखने को मिला था। इस दौरान रिजवान और बाबर ने 2 बार शतकीय और एक अर्धशतकीय साझेदारी की थी।
4/6Image Source : Getty
जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पार्टनरशिप में कुल 368 रन बनाए थे। दोनों ने 6 पारियों में 73.60 के औसत से इस साझेदारी में रन बनाए थे, जिसमें एक बार दोनों के बीच शतकीय और 2 अर्धशतकीय पार्टनरशिप भी देखने को मिली थी।
5/6Image Source : Getty
साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन का कमाल देखने को मिला था, जिसमें दोनों के बीच 6 पारियों में 67 के औसत से कुल 335 रन साझेदारी में बनते हुए देखने को मिले थे। हेडन और गिलक्रिस्ट के बीच इस दौरान 2 शतकीय और एक अर्धशतकीय साझेदारी भी देखने को मिली थी।
6/6Image Source : Getty
केएल राहुल और रोहित शर्मा ने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाली थी। दोनों ने 5 पारियों में 64.20 के औसत से 321 रन साझेदारी में बनाए थे। इस दौरान दोनों के बीच एक शतकीय और 2 अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली थी।