Dhanu Rashifal 25 December 2025: धनु राशि के जातकों को आज कोई बात परेशान कर सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि धनु राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन क्या-क्या नया रहेगा। यहां पढ़िए दैनिक धनु राशिफल।
आज का धनु राशिफल 25 दिसंबर 2025
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। इस राशि वाले छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बनेगा। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाएंगे वहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ेंः
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News