1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 16 December 2025: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 16 December 2025: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 16 December 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि कर्क राशि वालों का आज का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही जानिए कि आज इन्हें किस्मत के सितारों का साथ मिलेगा या नहीं।

आज का कर्क राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का कर्क राशिफल

Kark Rashifal 16 December 2025: कर्क राशि वालों को आज अचानक से धन का लाभ मिलेगा। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वहीं पार्टनर के साथ भी आज का दिन खास रहेगा। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं कि मंगलवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहना वाला है। पढ़िए आज का कर्क दैनिक राशिफल के बारे में।

कर्क राशिफल 16 दिसंबर 2025

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चो और बिल आदि को संभाल लेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करोगे। उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जान समझ सकें। आज आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक्कत हो सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

More Rashifal News