Mithun Rashifal 27 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए 27 दिसंबर 2025 का दिन पहचान और प्रभाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में आपकी सक्रियता आपको आगे बढ़ने के मौके दे सकती है, लेकिन हर स्थिति में समझदारी और सावधानी बनाए रखना जरूरी होगा। आज का दिन संतुलन बनाकर चलने की सलाह देता है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है किन बातों में आज सावधानी बरतनी होगी और कहां धीरज रखना होगा।
बढ़ेगा मान सम्मान, लेकिन सतर्क रहना जरूरी
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किए गये कामों की तारीफ होगी। आज कार्य स्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें। पिछली बातों से मिली सीख को आज ध्यान में रखेंगे।। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
- शुभ रंग - पिंक
- शुभ अंक - 27
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News