Dhanu Rashifal 27 December 2025: धनु राशि के जातकों को आज के दिन करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी आज अच्छे बदलाव आस सकते हैं। हालांकि धन से जुड़े मामलों को लेकर इस राशि के कुछ जातक चिंतित दिखें। यहां पढ़िए दैनिक धनु राशिफल।
आज आपका दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं, थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं जमा धन को खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद