1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 29 December 2025: आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा, कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी

Mithun Rashifal 29 December 2025: आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा, कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी

Mithun Rashifal 29 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Mithun Rashifal 29 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज कारोबार में फायदा मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि सोमवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। यहां पढ़िए मिथुन राशि का दैनिक राशिफल।

आज क मिथुन राशिफल 29 दिसंबर 2025

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। पारिवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News