Tula Rashifal 25 December 2025: तुला राशि वालों को आज अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आज घर में किसी पर भी बेवजह गुस्सा न करें। वहीं आज तुला राशि की किस्मत धन प्राप्ति के भी योग हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल के बारे में।
आज का तुला राशिफल 25 दिसंबर 2025
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपनों से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। आज घर और काम में संतुलन बनाए रखेंगे। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस होगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पहले व्यक्ति के स्वभाव को ठीक से जानना होगा। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ होगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News