Vrishabh Rashifal 16 December 2025: वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र को प्रेम और भौतिक सुख-सुविधा का प्रतीक माना जाता है। वृषभ राशि के दैनिक राशिफल की बात करें तो 16 दिसंबर को उन्हें व्यापार में दोगुना धन का लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग भी हैं। तो आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए वृषभ राशि के दैनिक राशिफल के बारे में।
वृषभ राशिफल 16 दिसंबर 2025
आज का दिन सामान्य बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं। वो लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। आज आपके रुखे व्यवहार के चलते आपके प्रिय के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी विभागों में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी राशियों का आज का राशिफल
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News