December 2025 Amavasya Date: दिसंबर में अमावस्या कब है 19 या 20? जान लें सही तारीख और मुहूर्त
December 2025 Amavasya Date: दिसंबर में पौष अमावस्या मनाई जाएगी जो साल की आखिरी अमावस्या भी होगी। जानिए इस अमावस्या की सही तारीख और मुहूर्त।
December 2025 Amavasya Date: दिसंबर में पौष अमावस्या पड़ती है जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ये अमावस्या पितरों के तर्पण और श्राद्ध इत्यादि कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई भक्त पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन उपवास भी रखते हैं। इस दिन पवित्र नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में पौष अमावस्या कब पड़ रही है।
दिसंबर में अमावस्या कब है 2025 (December Amavasya Date 2025)
दिसंबर में अमावस्या 19 तारीख को है। पौष अमावस्या का प्रारंभ 19 दिसंबर को सुबह 5 बजे से होगा और समापन 20 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा।
पौष अमावस्या का महत्व (Paush Amavasya Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार पौष अमावस्या के दिन व्रत रखने से न केवल पितरों की आत्मा को शांति मिलती है बल्कि समस्त देवी देवताओं की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन नदी स्नान करके दान-पुण्य कर्म करने और पितृ तर्पण करने वालों को कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
पौष अमावस्या पर क्या करना चाहिए (Paush Amavasya Par Kya Karna Chahiye)
- पौष अमावस्या के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए।
- इस दिन पूर्वजों को याद जरूर करना चाहिए।
- इस दिन पवित्र नदी, जलाशय या किसी कुंड आदि में स्नान जरूर करें।
- इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
- अर्घ्य देने के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प अवश्य डालें।
- इस दिन जरूरतमंदों को दान जरूर दें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
