PM Kisan योजना का लाभ उठाने वाले किसान जल्दी बनवाएं KCC कार्ड, 4% ब्याज पर मिलेगा लोन
PM Kisan योजना का लाभ उठाने वाले किसान जल्दी बनवाएं KCC कार्ड, 4% ब्याज पर मिलेगा लोन
India TV Paisa Desk
Published : Oct 09, 2020 02:47 pm IST, Updated : Oct 11, 2020 07:21 pm IST
किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान 5 साल में 3 लाख रुपए का अल्पकालिक ऋण ले सकते हैं। इस ऋण की ब्याज दर 4 प्रतिशत होती है।
Image Source : FILE PHOTOPM Kisan samman nidhi yojana, know how to apply kisan credit card
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। सरकार ने ऐसे 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का फैसला किया है। इस कार्ड की मदद से किसान बहुत कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के ऋण ले सकेंगे और खाद, बीज आदि खरीद सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान 5 साल में 3 लाख रुपए का अल्पकालिक ऋण ले सकते हैं। इस ऋण की ब्याज दर 4 प्रतिशत होती है। किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता 5 साल होती है। किसान बिना किसी गांरटी के 1.6 लाख रुपए का ऋण ले सकते हैं। इससे अधिक राशि के ऋण के लिए गारंटी देनी होती है।
2 लाख रुपए का बीमा
पीएम किसान के लाभार्थियों को 12 रुपए सालाना प्रीमियम पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा 330 रुपए सालाना प्रीमियर पर पीएम जीवन ज्योति बीमा के तहत 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जा रहा है।
घरेलू खर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं केसीसी
किसान क्रेडिट कार्ड धारक अपने घरेलू खर्च के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसान अपने घरेलू खर्च के लिए लोन राशि का अधिकतम 10 प्रतिशत तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आरबीआई ने कोरोना वायरस संकट के दौरान किसानों को राहत देने के लिए यह सुविधा प्रदान की है।
कैसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करें
फॉर्म में अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी, फसल आदि का विवरण भरें
किसी अन्य बैंक से ऋण या केसीसी नहीं बनवाया है इसकी घोषणा करें