1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या केंद्र सरकार सभी के बैंक खाते में जमा कर रही है 90,000 रुपए? जानिए सच्चाई

क्या केंद्र सरकार सभी के बैंक खाते में जमा कर रही है 90,000 रुपए? जानिए सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 06:31 pm IST

वायरल पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी के बैंक खातों में 'प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना' के तहत 90,000 रुपए की राशि जमा कर रही है। 

Pradhan Mantri Jan Samman Yojana Youtube Viral video fact check- India TV Hindi
Pradhan Mantri Jan Samman Yojana Youtube Viral video fact check Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और उसके साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी के बैंक खातों में 'प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना' के तहत 90,000 रुपए की राशि जमा कर रही है। अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आया है, तो सावधान हो जाएं। नहीं तो आपका तगड़ा नुकसान हो सकता है।

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना के तहत बैंक अकाउंट खुलवाने की होड़ मच गयी है। इस वीडियो और पोस्ट के वायरल होते ही भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस दावे की जांच की तो इसका सच सामने आया। प्रेस सूचना ब्यूरो ने बताया कि यह दावा गलत और फर्जी है।

पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। साथ ही आपको बता दें कि, पीआईबी समय-समय पर लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल इस तरह की खबरों को लेकर सावधान करता रहता है और सच्चाई बताता है। पीआईबी का कहना है कि अगर आपके पास कोई वायरल संदेश आए और लिंक आए तो भरोसा न करें। साथ ही दिए गए लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। नहीं तो इससे आपका डाटा लीक या फिर बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।

जानिए क्या है पीआईबी फैक्ट चेक

पीआईबी फैक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या झूठ, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी पीआईबी फैक्ट चेक को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या URL वॉट्सएप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत