1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जाने वाला है आम का सीजन, बनाकर रख लें मैंगो जैम, शेफ कुणाल कपूर ने बताई आसान रेसिपी

जाने वाला है आम का सीजन, बनाकर रख लें मैंगो जैम, शेफ कुणाल कपूर ने बताई आसान रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 26, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jul 26, 2026 06:00 am IST

आम का सीजन जाने वाला है। इसलिए अभी आम का जैम बनाकर पूरे साल के लिए स्टोर कर लें। शेफ कुणाल कपूर ने आम का जैम बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है। जिससे आप आसानी से घर में जैम बना सकते हैं।

मैंगो जैम रेसिपी- India TV Hindi
मैंगो जैम रेसिपी Image Source : INDIA TV

आम का सीजन कुछ ही दिनों का होता है। जुलाई से आम के जाने की तैयारी शुरू हो जाती है। अगर आप मैंग लवर हैं तो आम का जैम बनाकर स्टोर कर लें। आम का जैम बच्चों को खूब पसंद आता है। आप इसे रोटी, पराठा या ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं। घर पर आम का जैम बनाना बेहद आसान है। शेफ कुणाल कपूर ने आम के जैम की एक आसान रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी में शेफ ने कच्चे और पके दोनों आम का इस्तेमाल किया है, जिससे मिठास और खट्टापन दोनों फ्लेवर मिल जाते हैं। फटाफट नोट कर लें मैंगो जैम की रेसिपी

जैम बनाने के लिए सामग्री 

  • 3 कप यानि करीब 600 ग्राम पके हुए आम
  • 1 कप यानि करीब 200 ग्राम कचेचा आम
  • 3/4 कप करीब 150 ग्राम चीनी

मैंगो जैम रेसिपी

पहला स्टेप- जैम बनाने के लिए सबसे पहले पके आम, कच्चे आम और चीनी को ब्लेंडर में डालें और इसे स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड कर लें। एकदम चिकना पेस्ट जैसा बनाना है।

दूसरा स्टेप- अब इस आम और चीनी के मिश्रण को किसी भारी तली वाली कड़ाही या पैन में डालकर मीडियम फ्लेम पर पकाएं। आम कड़ाही में चिपक सकता है इसलिए लगातार चलाते रहें।

तीसरा स्टेप- मिश्रण के गाढ़ा होने और जैम जैसी कंसिस्टेंसी आने तक पकाते रहें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। कोई साफ कांच का जार लें और उसमें आम का जैम भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें। जो वोग सिर्फ पके आम का इस्तेमाल कर रहे हैं वो इसमें कुछ नींबू की बूंदें मिला दें। इससे आम के जैम का स्वाद और रंग अच्छा बना रहेगा। ये जैम खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।

तैयार है खट्टा मीठा आम का जैम, इसे आप रोटी, पराठे और ब्रेड पर लगाकर खाएं। आम की यादें ताजा होती रहेंगी। आप इसे अच्छी तरह से स्टोर करके रखेंगे तो कई महीनों तक खराब नहीं होगा। इस जैम का इस्तेमाल दही में डालकर किया जा सकता है। इसे आप केक या पेस्ट्री में फिलिंग की तरह इस्तेमाल कर लें। पैनकेक या वफ़ल के साथ भी इस मैंगो जैम का स्वाद अच्छा लगता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल