1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'लॉकअप 2' से बाहर हुए हर्षद चोपड़ा, वोटिंग ने बिगाड़ा टीवी के हीरो का खेल, फिर बच गए सूफी मोतीवाला

'लॉकअप 2' से बाहर हुए हर्षद चोपड़ा, वोटिंग ने बिगाड़ा टीवी के हीरो का खेल, फिर बच गए सूफी मोतीवाला

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 25, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 11:43 pm IST

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' से टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा बाहर हो गए हैं। हर्षद के साथ पामेला और सूफी मोतीवाला भी डेंजर जोन में थे, लेकिन पामेला ने जहां अपने सीक्रेट के जरिए खुद को बचा लिया तो वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स की वोटिंग के चलते सूफी मोतीवाला भी बच गए।

harshad chopda- India TV Hindi
हर्षद चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM/@HARSHAD_CHOPDA

नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' के शनिवार के एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। शो का हालिया एपिसोड ड्रामा, इमोशन्स और शॉकिंग ट्विस्ट से भरा रहा। लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद और हिना खान ने गेस्ट बनकर एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई, वहीं शो से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया। इस हफ्ते लॉकअप 2 से बाहर होने वाले कंटस्टेंट और कोई नहीं बल्कि टीवी के हीरो हर्षद चोपड़ा थे, जिनका शो में सफर खत्म हो चुका है। उनके साथ सूफी मोतीवाला और पामेला सेरेना भी डेंजर जोन में थे, लेकिन पामेला ने अपना एक सीक्रेट बताते हुए खुद को सुरक्षित कर लिया तो वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स की वोटिंग सूफी मोतीवाला के पक्ष में काम कर गई। 

हर्षद चोपड़ा 'लॉक अप 2' से बाहर हुए

सूफी मोतीवाला, हर्षद चोपड़ा और पामेला सेरेना 'एट रिस्क' के फाइनल बज़र राउंड तक पहुंचे। ऐसे में पामेला सबसे पहले बजर बजाने में सफल रहीं और फिर उन्होंने अपना एक सीक्रेट बताकर अपनी लाइफलाइन इस्तेमाल कर ली और इस हफ्ते के लिए जेल में अपनी जगह पक्की कर ली। पामेला के सुरक्षित होते ही हर्षद चोपड़ा और सूफी मोतीवाला पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा। ऐसे में जेलर रितेश देशमुख और फराह खान ने बाकी कैदियों को वोट करके सूफी और हर्षद में से किसी एक कंटेस्टेंट को बचाने का मौका दिया। वोटिंग के बाद हर्षद को कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए, जबकि सूफी मोतीवाला सेफ हो गए। 10 में से 8 वोट सूफी मोतीवाला के पक्ष में रहे।

पामेला सेरेना का राज

पामेला ने यहां अपनी जिंदगी के एक शॉकिंग सीक्रेट का खुलासा किया। पामेला ने बताया कि जब वह स्टूडेंट थीं, तब उन्होंने मैच-फिक्सिंग टिप्स का इस्तेमाल करके जुआ और सट्टेबाजी की थी। पामेला ने इस बारे में बताते हुए कहा, यह मेरा राज है और मुझे इस पर गर्व नहीं है। मैं जब स्टूडेंट थी, तब मेरा एक दोस्त था जो कई क्रिकेटर्स का करीबी दोस्त था और उसे इस बात की जानकारी होती थी कि कौन जीतेगा और कौन कितना स्कोर करेगा। ये जानकारी सीधे टीम से आती थी। लंदन में बुकी होते हैं, जिनके जरिए आप जुआ खेल सकते हैं और सट्टा लगा सकते हैं। उस समय मैं एक स्टूडेंट थी, इसलिए मैंने अपने दोस्त से टिप्स लीं और फिर सट्टा लगाया। इससे मैंने खूब पैसे कमाए। लंदन मे ये लीगल था, आप मैचों पर सट्टा लगा सकते थे।'

पैसे कमाने का गलत तरीका

पामेला आगे कहती हैं,  'ये जानते हुए कि परिस्थितियां मेरे पक्ष में हैं, मैंने कोशिश की और ये काम कर गया। इसके बाद मैंने फिर अगली टिप का इंतजार किया और फिर सट्टा लगाया। इससे एक अलग तरह का रोमांच मिलता है, खासतौर पर तब जब आप स्टूडेंट हों और आपके पास काफी पैसे हों। लेकिन, ये पैसे कमाने का गलत तरीका था। यह कुछ महीनों तक चला और फिर बंद हो गया।' बता दें कि 'लॉकअप 2' नेटफ्लिक्स पर शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।

ये भी पढ़ेंः 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, सूफी मोतीवाला बने थे सहारा, बोलीं- 'मैं शायद जिंदा नहीं होती'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन