दिलीप कुमार, नूतन, करिश्मा कपूर, गोविंदा और माधुरी दीक्षित के साथ काम कर चुकी शगुफ्ता अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। अब हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात करते नजर आईं। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर होने से लेकर अपनी और अपने पिता की हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से पैसे खत्म होने तक, उनका कहना है कि उन्होंने बिना किसी से कोई मदद मांगे सभी जिम्मेदारियां निभाईं। अपनी आर्थिक परेशानियों को लेकर हुई आलोचना पर भी शगुफ्ता ने अपनी बात रखी। सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यह डायग्नोसिस क्यों हुआ?
शगुफ्ता अली ने ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस को क्यों छिपाया
शगुफ्ता ने बताया कि उन्होंने अपने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस को इसलिए सीक्रेट रखा, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनके करियर पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उस समय इंडस्ट्री के रवैये से उन्हें लगा कि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इस बारे में कभी बात क्यों नहीं की। शगुफ्ता अली ने जवाब दिया:
'उस जमाने में उस चीज को यह कहा जाता था कि नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं, बताना नहीं बताना। बिल्कुल इस बारे में बात मत करो और इस बारे में बोलो मत। काम नहीं मिलेगा। फिर वही डर, डर दिया कि काम नहीं मिलेगा। फिर इंडस्ट्री वाले ऐसा करने लगते हैं, ऐसा बिहेव करते हैं, ऐसा बिहेव करते हैं तो नहीं बताया था मैंने।'
शगुफ्ता अली ने झेली आर्थिक तंगी
इसके बाद आए मुश्किल दिनों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गुजारा करने के लिए उन्हें अपने गहने और कार बेचनी पड़ी, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन्हें अपना घर नहीं बेचना पड़ा। आज भी काम और मेडिकल जरूरतों के लिए ऑटो-रिक्शा में सफर करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि, उनके इस मुश्किल वक्त में रोहित शेट्टी और नीना गुप्ता जैसे कई स्टार्स ने आर्थिक मदद के लिए कदम बढ़ाया था।
जब शगुफ्ता अली की बचत भी हो गई खत्म
उन्होंने आगे बताया कि लोग उनसे पूछते थे कि उनके पास कोई बचत क्यों नहीं थी। इस पर उन्होंने कहा, 'जब 2017 से मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो लोग मुझसे पूछने लगे। क्या आपके पास कोई बचत नहीं थी? बेशक थी। मेरे पास काफी बचत थी और इतने सालों तक मैंने उसी का इस्तेमाल किया। मैं कोई अंबानी, टाटा या अडानी तो नहीं हूं, है ना? ऐसा तो नहीं है कि मेरे पैसे कभी खत्म ही नहीं होंगे। आपको क्या लगता है, मेरे पास कितनी बचत हो सकती थी? मैं एक टेलीविजन एक्टर हूं। मैं अपने घर में कमाने वाली अकेली सदस्य हूं। उसी बचत से बीमारी, रोजमर्रा के खर्च, राशन, घर का रखरखाव - सब कुछ चलाना था।'
ये भी पढ़ें - करिश्मा ने गोविंदा संग काम करना क्यों किया बंद? 'जोड़ी नंबर 1' टूटने पर बोलीं शगुफ्ता अली- 'दिलचस्पी खत्म हो गई होगी'
शगुफ्ता अली की आर्थिक मदद के लिए सामने आए रोहित शेट्टी, अभिनेत्री बोली - मैं शुक्रगुजार हूं