1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शगुफ्ता अली की आर्थिक मदद के लिए सामने आए रोहित शेट्टी, अभिनेत्री बोली - मैं शुक्रगुजार हूं

शगुफ्ता अली की आर्थिक मदद के लिए सामने आए रोहित शेट्टी, अभिनेत्री बोली - मैं शुक्रगुजार हूं

 Published : Jul 08, 2021 03:48 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 03:48 pm IST

अभिनेत्री अपनी जरूरी चीजों को पूरा करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। शगुफ्ता काम की तलाश में है, ताकि वह अपनी तंग आर्थिक स्थिति से लड़ सकें और अपने आप को फिर से स्थापित कर सकें। 

Shagufta Ali- India TV Hindi
शगुफ्ता अली की आर्थिक मदद के लिए सामने आए रोहित शेट्टी, अभिनेत्री बोली - मैं शुक्रगुजार हूं  Image Source : INSTAGRAM/ROHIT SHETTY

टीवी की मशहूर अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों सुर्खियों में है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। इस खबर के आम होने के बाद कई लोगों ने उनकी मदद करने का वादा किया है। बताया जा रहा था कि अभिनेत्री 20 सालों से तीसरे स्टेज के कैंसर से पीड़ित थीं फिलहाल उनकी आंखों का इलाज होना था मगर उनके पास पैसे नहीं थे। 

बताया जाता है कि अभिनेत्री अपनी जरूरी चीजों को पूरा करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। शगुफ्ता काम की तलाश में है, ताकि वह अपनी तंग आर्थिक स्थिति से लड़ सकें और अपने आप को फिर से स्थापित कर सकें। 

बताया जा रहा है कि नीना गुप्ता, सावधान इंडिया के सुशांत सिंह जैसे कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद के लिए कदम बढ़ाया है। वही पिंकविला की खबरों की माने तो निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी शगुफ्ता अली की काफी मदद की है। पिंकविला से इस बात को लेकर इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने पुष्टि की है। 

रोहित शेट्टी ने की आर्थिक मदद

अशोक पंडित ने पिंकविला से कहा, ''जैसे ही मुझे शगुफ्ता अली की आर्थिक तंगी की बात के बारे में पता चला, तब मैंने रोहित शेट्टी से इस बात को बताई। पूरी बात सुनने के बाद रोहित शेट्टी उन्हें मदद करने के लिए राजी हो गए।" 

अशोक पंडित बताते हैं कि रोहित शेट्टी ने शगुफ्ता अली के अकाउंट में अच्छी-खासी रकम को ट्रांसफर किया है, ताकि वह अपनी आर्थिक स्थिति से लड़ सके। 

रोहित शेट्टी से मदद पाकर शगुफ्ता अली उनका शुक्रगुजार कर रही हैं, शगुफ्ता ने कहा कि ईश्वर उनकी सारी इच्छाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि इन पैसों के जरिए वह अपना इलाज जल्दी से शुरू कर सकती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन