1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा ने गोविंदा संग काम करना क्यों किया बंद? 'जोड़ी नंबर 1' टूटने पर बोलीं शगुफ्ता अली- 'दिलचस्पी खत्म हो गई होगी'

करिश्मा ने गोविंदा संग काम करना क्यों किया बंद? 'जोड़ी नंबर 1' टूटने पर बोलीं शगुफ्ता अली- 'दिलचस्पी खत्म हो गई होगी'

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 25, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 07:31 pm IST

'हीरो नंबर 1' में करिश्मा कपूर और गोविंदा के साथ काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने करिश्मा के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने करिश्मा को मेहनती बताने के साथ-साथ ये भी बताया कि सेट पर वह हमेशा 'एटीट्यूड' में रहती थीं।

karisma kapoor- India TV Hindi
करिश्मा-गोविंदा के साथ शगुफ्ता अली ने 'हीरो नंबर 1' में साथ काम किया था। Image Source : YOUTUBE/TIPS OFFICIAL

गोविंदा एक समय पर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिने जाते थे, जिन पर कोई भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पैसे लगाने से परहेज नहीं करता था। एक समय था जब गोविंदा के पास फिल्मों की लाइन लगी थी, लेकिन फिर ऐसा भी समय आया जब बड़े पर्दे पर उनकी फिल्में चलना बंद हो गईं। ऐसे समय में इंडस्ट्री ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए और अब पिछले कुछ सालों से गोविंदा बड़े पर्दे से गायब हैं। बड़े पर्दे पर गोविंदा ने करिश्मा कपूर के साथ भी कई हिट फिल्में दीं। दोनों की जोड़ी हिट थी और साथ में आई फिल्में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही थीं। लेकिन, अचानक ही दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। अब इस 1997 की कॉमेडी फिल्म 'हीरो नंबर 1' में करिश्मा कपूर और गोविंदा के साथ काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने इस पर खुलकर बात की है और साथ ही करिश्मा के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया है।

गोविंदा-करिश्मा ने साथ काम करना क्यों बंद कर दिया?

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में शगुफ्ता अली ने 1997 की कॉमेडी फिल्म 'हीरो नंबर 1' में करिश्मा कपूर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान उन्होंने करिश्मा के काम के प्रति लगन और डिसिप्लिन की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि करिश्मा 'बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी' थीं और सेट पर काफी एटीट्यूड दिखाती थीं। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा और करिश्मा ने साथ में कई हिट फिल्में दी थीं, फिर भी दोनों ने साथ काम करना क्यों बंद कर दिया? तो इसका जवाब देते हुए शगुफ्ता ने कहा- 'शायद उनकी दिलचस्पी खत्म हो गई होगी।'

करिश्मा-गोविंदा की जोड़ी टूटने पर बोलीं शगुफ्ता अली

शगुफ्ता अली ने गोविंदा-करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी टूटने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'इंटरेस्ट खत्म हो गया होगा। प्यार, मोहब्बत खत्म हो गई होगी। हीरोइन्स के मूड का भी क्या भरोसा है। और बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होना भी अच्छी बात नहीं है। करिश्मा बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी थीं। वह बहुत हार्डवर्किंग थीं, लेकिन एटीट्यूड भी बहुत ज्यादा था। हमेशा ये दिखता था। सेट पर  आपके रवैये और व्यवहार का फर्क पड़ता है। अगर कोई आपका को-एक्टर है तो आपसी तालमेल जरूरी है।'

गोविंदा मदद के लिए रहते थे आगे

शगुफ्ता अली ने गोविंदा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा- 'गोविंदा के साथ मैंने 3-4 फिल्में कीं और हमने खूब एंजॉय किया। वो खूब रिहर्सल करते थे, हम कहते हैं आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं, लेकिन गोविंदा भी परफेक्शन पर पूरा ध्यान देते थे। 27 रीटेक लेते थे  और सबको सॉरी भी बोलते थे। वह चाहते थे कि अपना बेस्ट दें। डेविड धवन बोलते भी थे कि हो गया, ठीक है, लेकिन वो अपना बेस्ट देने के लिए कहते थे- और करते हैं। उनकी एक ही समस्या थी कि वो सेट पर देर से आते थे। कई बार कादर खान उनके देर से आने की आदत से गुस्सा हो जाते थे, लेकिन ज्यादा नहीं बोलते थे।'

गोविंदा का कमबैक

वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पिछले दिनों ही गोविंदा ने अपनी नई फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया था, जिसके साथ वह अपने करियर का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया था और इस दौरान उनकी हीरोइन भी उनके साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः कपूर खानदान का सबसे कंजूस सदस्य कौन है? करिश्मा कपूर ने बताया नाम, सुनाया लंदन शॉपिंग का किस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन