दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को उनकी सेहत कोर लेकर चिंता में डाल दिया है। इस पोस्ट के जरिए शबाना आजमी ने पुष्टि की है कि वह H1N1 वायरल यानी स्वाइन फ्लू की चपेट में गई हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिलहाल वह डॉक्टर्स की सलाह पर आइसोलेशन में हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें 5 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। अपने फैंस के साथ अपनी सेहत की जानकारी साझा करते हुए, शबाना आजमी ने अपने दिवंगत पिता कैफ़ी आजमी की एक कविता भी पोस्ट की है। शुक्रवार रात शबाना आज़मी को स्वाइन फ़्लू होने की खबरें आई थीं और अब शनिवार को उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है।
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू
शनिवार को शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाई गई हैं, जिसके चलते वह आने वाले पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगी। इसी के साथ उन्होंने सीजेपी प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी और मुंबई आंदोलन में शामिल न हो पाने पार दुख जाहिर किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे मुंबईवासियों, मुझे कल आपके साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन मुझे H1N1 हो गया है और अगले पांच दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा। फिर भी, मैं आपके साथ अपना समर्थन और सराहना जाहिर करना चाहती हूं।'
पिता कैफी आजमी की कविता लिखी
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे जमीन पर मौजूद युवाओं से सीधे जानकारी मिल रही है, उनमें से कई ने पहली बार किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है और महसूस किया है कि उनकी आवाज कितनी मायने रखती है।' अपनी बात खत्म करते हुए शबाना आजमी ने अपने दिवंगत पिता कैफी आजमी की एक कविता भी पोस्ट की और लिखा, 'मैं आपके साहस और संकल्प से प्रेरित होती रहती हूं और आपके साथ खड़ी हूं। युवाओं के लिए मेरे पिता कैफ़ी आजमी की कविता 'नौजवान', जिसे मैं यहां शेयर कर रही हूं।'
शबाना आजमी का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, शबाना आजमी आखिरी बार नेटफ्लिक्स की 'डब्बा कार्टेल' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ ज्योतिका, शालिनी पांडे और निमिषा सजयन जैसी अभिनेत्रियां लीड रोल में थीं। अब वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगी। आमिर खान प्रोडक्शन्स तले बन रही इस फिल्म में सनी देओल, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यू सिंह और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज़होगी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और यश की 'टॉक्सिक' से होगी। इससे पहले हाल ही में मेकर्स ने 'बटवारा 1947' का पहला इमोशनल गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज किया। ये गाना शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है।
ये भी पढ़ेंः Bantwara 1947 Teaser: बिछड़ गए सनी और प्रीति जिंटा! दर्द, आंसू और देश के बंटवारे की दास्तान ने दिलाई 'गदर' की याद