1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bantwara 1947 Teaser: बिछड़ गए सनी और प्रीति जिंटा! दर्द, आंसू और देश के बंटवारे की दास्तान ने दिलाई 'गदर' की याद

Bantwara 1947 Teaser: बिछड़ गए सनी और प्रीति जिंटा! दर्द, आंसू और देश के बंटवारे की दास्तान ने दिलाई 'गदर' की याद

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 18, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 01:11 pm IST

Bantwara 1947 Teaser: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कास्ट में शामिल सनी-प्रीति के साथ शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल की झलक देखने को मिल रही है।

 Sunny deol bantwara 1947- India TV Hindi
सनी देओल। Image Source : AAMIR KHAN PRODUCTION/INSTAGRAM

'बंटवारा 1947' के कई पोस्टर बीते दिनों सामने आए, जिसमें किरदारों की झलक देखने को मिली। हर किरदार दमदार नजर आया। फिल्म के नाम और पोस्टर की झलकियों से ही साफ हो गया कि ये कहानी भारत और पाकिस्तान के बंदवारे को दिखाएगी। सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म का टीजर भी अब रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। फैंस को इस फिल्म की पहली झलक पसंद आ रही हैं और ट्रेलर के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं।

टीजर में दिखी कहानी की झलक

​'बंटवारा 1947' का यह दिलचस्प और इंटेंस टीजर दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया। दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है। हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।

किस तरह बिल्ड किए गए हैं किरदार?

फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं, टीजर में बंटवारे की झलक साफ देखने को मिल रही है। आमिर खान के वॉइसओवर के साथ फिल्म का टीजर शुरू होता है, जिसमें बंटवारे के बीच हिंदू-मुस्लमान भागते दिख रहे हैं। सनी देओल, प्रीति जिंटा को बिछड़ते दिखाया गया है। करण देओल और शबाना आजमी और अली फजल की भी एक झलक दिखती है। शबाना एक बुजर्ग महिला के रोल में दिख रही हैं, जो काफी परेशान नजर आ रही हैं। सनी देओल 'गदर' वाले अंदाज की याद दिला रहे हैं। अभिन्यु सिंह भी दंगाई के रोल में सनी से भिड़ते दिख रहे हैं।

यहां देखें टीजर

फिल्म की रिलीज और कास्ट

​'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकारों की फौज है। यह फिल्म करीब तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मोस्ट-अवेडेट वापसी को भी दिखाती है। 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' को नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। इसका म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 'पार्टीशन डे' के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दर्शकों को है इंतजर

'बंटवारा 1947' इस साल की सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। अपने शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों के दमदार पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद से ही, इस फिल्म ने हर तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। यह एक ऐसी कहानी के लिए उत्सुकता बढ़ा रही है जो हिम्मत, बलिदान और कभी न टूटने वाले इंसानी जज्बे से जुड़ी है। अब इसके दमदार टीजर के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म को लेकर बना हुआ एक्साइटमेंट एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। फिल्म काफी हद तक 'गदर' की याद दिलाएगी। कहानी में काफी दर्द देखने को मिलेगा। टीजर देखकर एक शख्स ने लिखा, 'शबाना का दर्द में हैं, सनी फिर छक्के छुड़ाने आ रहे।' एक और शख्स ने लिखा, 'लगता है प्रीति सनी की वाइफ है जो बिछड़ जाएगी।' एक और शख्स ने लिखा, 'ये कहानी बहुत रुलाने वाली होगी।'

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के उपदेश का एक्ट्रेस प्रणवी तिवारी पर जोरदार असर, सब छोड़कर चुनी भक्ति की राह, कृति सेनन की कोस्टार एक्टिंग से मुंह फेर बनीं साध्वी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन