Published : Jul 25, 2026 04:40 pm IST, Updated : Jul 25, 2026 04:40 pm IST
1/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक एक से एक महान कप्तान देखने को मिले हैं, जिनके नेतृत्व में उनकी टीम को मात देना विरोधी टीमों के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता था। इसी में हम आपको टेस्ट में अब तक बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ का नाम है, जिनके नेतृत्व में काफी लंबे समय तक अफ्रीकी टीम का टेस्ट फॉर्मेट में घर और बाहर दोनों जगहों पर दबदबा देखने को मिला था। ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम ने टेस्ट में कुल 109 मुकाबले खेले जिसमें से वह 53 मैचों को जीतने में कामयाब रही तो वहीं सिर्फ 29 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि 27 मुकाबले ड्रॉ रहे।
3/6Image Source : AFP
रिकी पोंटिंग जो महान बल्लेबाजों में भी शुमार किए जाते हैं उनका कप्तानी के मामले में भी काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। पोंटिंग ने 77 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की जिसमें से 48 में जीत हासिल करने में कामयाब रहे तो वहीं 16 में हार का सामना करना पड़ा जबकि 13 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए।
4/6Image Source : AFP
स्टीव वॉ जिनकी गिनती टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है तो वहीं उनका कप्तानी में भी दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड क्रिकेट में हर फॉर्मेट में नंबर-1 बनाने में स्टीव वॉ की बतौर कप्तान काफी अहम भूमिका रही है। वॉ ने टेस्ट में 57 मुकाबलों में कप्तानी की और उसमें से 41 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली जबकि सिर्फ 9 मुकाबलों में हार का सामना किया तो वहीं 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।
5/6Image Source : AFP
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है, जो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 68 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 40 जीतने में कामयाब रहे, तो वहीं 17 में हार का सामना करना पड़ा जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
6/6Image Source : PTI
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी और शानदार बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का नाम है जिनके नेतृत्व में एक समय वर्ल्ड क्रिकेट में विंडीज टीम का दबदबा देखने को मिलता था। क्लाइव लॉयड ने बतौर कप्तान कुल 74 मुकाबले खेले जिसमें से उनकी टीम को 36 मैचों में जीत मिली जबकि 12 में हार का सामना किया तो वहीं 26 मुकाबले ड्रॉ रहे।